IMD Yellow Alert- लू के बाद अब कई जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, खत्म होगा गर्म हवाओं का असर

एक तरफ कानपुर, प्रयागराज और लखीमपुर खीरी लू की चपेट में रहे। दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्परनगर, शामली, गाजियाबाद आदि इलाकों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इसका असर अगले दो-तीन दिन तक देखने को मिलता रहेगा।

Apr 19, 2023 - 15:33
0 55
IMD Yellow Alert- लू के बाद अब कई जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, खत्म होगा गर्म हवाओं का असर

मौसम का मिला जुला रूप आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। इसकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। एक तरफ कानपुर, प्रयागराज और लखीमपुर खीरी लू की चपेट में रहे। दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्परनगर, शामली, गाजियाबाद आदि इलाकों में बारिश शुरू हो गई। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इसका असर अगले दो-तीन दिन तक देखने को मिलता रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। कानपुर में अधिकतम पारा 42.9 डिग्री, प्रयागराज में 44.5 डिग्री और लखीमपुर खीरी में 42 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम बदलेगा। 

सबसे ज्यादा असर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमोराह, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं व आसपास के इलाके में देखने को मिलेगा। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का असर खत्म हो गया है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से खत्म होगा।

इन जिलों में ज्यादा रहा तापमान 
बलिया (42.5)
सुल्तानपुर (43.5)
अयोध्या (43) 
फुर्सतगंज (43) 
बस्ती (43) 
झांसी (43.6) 
हमीरपुर (43.2)

What's Your Reaction?

Like Like 27
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 6
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User