राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा बोले- बांग्लादेश को मिला अखंड भारत बनाओ

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बोलते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को अपने नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय में जो हुआ उसपर पछतावा है तो बांग्लादेश, पाक को जोड़कर अखंड भारत बनाना चाहिए।

Sep 07, 2022 - 20:07
Updated: 4 years ago
0 89
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा बोले- बांग्लादेश को मिला अखंड भारत बनाओ

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीने के भारत दौरे के बीच असम के मुखर तेजतर्रार मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भारत जोड़ना ही है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर अखंड भारत बनाना चाहिए। सरमा कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी की यात्रा शुरू की है जिसमें राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में प्रेम और एक-दूसरे के प्रति भाईचारे को बढ़ाना है। इसी कारण इस कांग्रेस ने इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा नाम दिया है। हालांकि कुछ राजनीति के जानकार इसे केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति मान रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, डीएमके और एनसीपी जैसी पार्टियों ने भी अपने-अपने राज्यों से गुजरने पर भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी करने की बात कही है।

आम चुनाव से पहले इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी खुद को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इसी बीच हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारत एक है। भारत जुड़ा हुआ है। 1947 में भारत और पाकिस्तान को खंडित किया था। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और सिलचर से सौराष्ट्र तक हम सब एक हैं। अगर राहुल गांधी को लगता है कि उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गलती की थी और उन्हें पछतावा है तो अपने ही देश में भारत जोड़ो यात्रा का कोई मतलब नहीं है। आप पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़ने की कोशिश करिए और अखंड भारत बनाइए। भारत वर्ष के विखंडित होने का कोई सवाल नहीं है। 

बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा 2015 में कांग्रेस से भाजपा में आए थे। अखंड भारत की  परिकल्पना पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान, तिब्बत और म्यांमार को एक करके बनने वाले भूभाग के लिए की जाती है। 

जानकारी के लिए बता दे अपने आज के बयान से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर तंज कसते हुए कहा कि “भारत का बंटवारा 1947 में हो गया था। अगर भारत जोड़ो यात्रा करनी है तो राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए, भारत में यात्रा करने से क्या होगा। भारत तो पहले से ही जुड़ा हुआ है।”

हिमंता बिस्वा सरमा  बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमंता विस्वा सरमा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि “हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं। BJP कहती है कि सारे मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लो तो भेजने का क्या मतलब है? ”

वहीं काँग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर अपनी एकजुटता व्यक्त करने के साथ ही राहुल गांधी और सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “भारत जोड़ी यात्रा भारत के समावेशी लोकतंत्र को बनाए रखने, अन्याय, असमानता और असहिष्णुता के खिलाफ लोगों को लामबंद करने का एक मिशन है।” राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ इस यात्रा को शुरू किया जा रहा है और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि “यात्रा (भारत जोड़ो) जब जम्मू–कश्मीर के रास्ते मेरे गृह राज्य हिमाचल के पास पहुंचगी तब मैं इसका हिस्सा बनूंगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 5
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User