दिल्ली-UP से लेकर महाराष्ट्र तक भारी बारिश की चेतावनी, घर से निकलने से पहले जाने वेदर अलर्ट

दे श की राजधानी दिल्ली में 6 से 8 जुलाई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आज सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 33°C रहने से गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजिरेली औयाबाद, मेरठ, बर गोरखपुर सहित पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 6 से 8 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है। इस दौरान बिजली गिरने और 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

Jul 06, 2026 - 10:08
0 19
दिल्ली-UP से लेकर महाराष्ट्र तक भारी बारिश की चेतावनी, घर से निकलने से पहले जाने वेदर अलर्ट


देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जो अगले 24 घंटों में ओडिशा तट को पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। 

इस मौसमी सिस्टम के कारण देश के 17 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों में समुद्र उग्र रहने की आशंका है, इसलिए मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।


वहीं, महाराष्ट्र में मॉनसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण-गोवा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पुणे, सतारा और नासिक के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

मुंबई और उपनगरों में पिछले 24 घंटों में 200 से 300 मिमी तक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश और 55-65 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने आज यानी 6 जुलाई को मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

दे श की राजधानी दिल्ली में 6 से 8 जुलाई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आज सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 33°C रहने से गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजिरेली औयाबाद, मेरठ, बर गोरखपुर सहित पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 6 से 8 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है। इस दौरान बिजली गिरने और 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर में 6 से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी है।

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई जिलों में 6 से 10 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल और उत्तराखंड, दोनों पहाड़ी राज्यों में 6 से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला, मनाली, देहरादून और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और जम्मू सहित कई जिलों में 11 जुलाई तक तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटे) के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User