काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गोली, तीन घायल; ज्ञानवापी में तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली

मंदिर परिसर में PAC के एक कॉन्स्टेबल के हाथ से कार्बाइन फिसल गई, जिससे जमीन पर दो राउंड गोली चल गईं. गोलियां टकराकर पलटीं और उनके छर्रों से फूल बेचने वाले तीन लोग घायल हो गए. एक के हाथ में, एक की कमर में और एक के पैर में चोट आई है. उन्होंने बताया कि ये छर्रों से लगी मामूली चोटें हैं, तीनों में से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. सभी अस्पताल में भर्ती हैं और हालत ठीक है.

Jul 04, 2026 - 11:14
0 19
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गोली, तीन घायल; ज्ञानवापी में तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली


विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र मे गोली चलने से खलबली मच गई। शनिवार सुबह सात बजे पीएसी जवान सड़क किनारे खड़ा था। तभी उसके पास मौजूद कार्बाइन से गोली चल गई जो सड़क तीन लोगों लग गई। जवान का नाम अमरनाथ चौहान 48/सी वाहिनी बताया गया है। 

गोली की आवाज सुनते ही मौके पर खलबली मच गई। घटनास्थल पर जो भी भक्त मौजूद थे, सभी को वहां से एक तरफ किया गया। अभी स्थिति समान्य है।

माला-फूल दुकान कैलाशपति के नाम से है। इसी दुकान पर स्टाफ के तौर पर तीनों घायल कार्य करते हैं। घायलों के नाम रामबाबू गौड़, निवासी सकरकंद गली, विकास यादव डोमरी, निखिल गुप्ता निवासी राजघाट हैं। विकास के हाथ व कमर में, रामबाबू के पेट व हाथ और निखिल के हाथ में गोली लगी है। सभी को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।


 DCP गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में PAC के एक कॉन्स्टेबल के हाथ से कार्बाइन फिसल गई, जिससे जमीन पर दो राउंड गोली चल गईं. गोलियां टकराकर पलटीं और उनके छर्रों से फूल बेचने वाले तीन लोग घायल हो गए. एक के हाथ में, एक की कमर में और एक के पैर में चोट आई है. उन्होंने बताया कि ये छर्रों से लगी मामूली चोटें हैं, तीनों में से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. सभी अस्पताल में भर्ती हैं और हालत ठीक है.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User