फ्रॉड गैंग ने योगी सरकार के मंत्री को भी नहीं छोड़ा, फर्जी कॉल, एक पर्ची और ब्लैकमेलिंग

जेपी नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर योगी के मंत्री से गलत काम का दबाव बनाया. काम न करने पर हाई कमान में शिकायत करने की धमकी तक दे डाली. मंत्री ने परेशान होकर नम्बर की जांच पड़ताल की तो 'ट्रू कॉलर' में आदित्य द्विवेदी जेपी नड्डा लिखकर आया.

Feb 11, 2023 - 13:53
Updated: 4 years ago
0 55
फ्रॉड गैंग ने योगी सरकार के मंत्री को भी नहीं छोड़ा, फर्जी कॉल, एक पर्ची और ब्लैकमेलिंग

उत्तर प्रदेश के बांदा में फ्रॉड गैंग इस कदर सक्रिय हैं कि उन्होंने सरकार तक को नही बख्शा. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर योगी के मंत्री से गलत काम का दबाव बनाया. काम न करने पर हाई कमान में शिकायत करने की धमकी तक दे डाली. मंत्री ने परेशान होकर नम्बर की जांच पड़ताल की तो 'ट्रू कॉलर' में आदित्य द्विवेदी जेपी नड्डा लिखकर आया.
यह देखकर मंत्री के भी होश उड़ गए. उन्होंने एक कार्यकर्ता से उक्त मोबाइल नम्बर के खिलाफ थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. थाना प्रभारी का कहना है कि नम्बर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.
जानकारी के लिए आपको बता दें बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट से रामकेश निषाद विधायक हैं और योगी सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री हैं. स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि मंत्री रामकेश निषाद के निजी नम्बर पर 8318017324 नम्बर से एक जनवरी 2023 को बधाई का मैसेज आया था.
इसके बाद 23 और 25 जनवरी को फिर उसी नम्बर से मैसेज किया कि मेरा भाई आपसे मिलने आ रहा है. उसी दौरान 2 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति मिलने पहुंचा. अज्ञात व्यक्ति ने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहयोगी आदित्य त्रिवेदी का भाई बताया. फिर एक पर्ची दी जिसमें कई सारे गलत काम लिखे थे. जल्द ही इन कामों को पूरा करने के लिए कहकर वहां से चला गया.
उसी दिन 2 फरवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से उन कामों को करने का दबाव बनाया. काम न करने पर हाई कमान से शिकायत करने की धमकी दी. इससे मंत्री रामकेश निषाद घबरा गए. उन्होंने उस नंबर पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया. फिर मंत्री ने 'ट्रू कॉलर' पर नंबर चेक किया तो देखा कि उसमें आदित्य द्विवेदी जेपी नड्डा लिखकर आ रहा है. मंत्री ने अपने कार्यकर्ता को थाने भेजकर रिपोर्ट दर्ज करवाई.
थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि नंबर की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 4
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User