चौथी बढ़ोतरी: पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका, आज ₹2.71 तक बढ़ गए दाम

ईरान संकट की वजह से क्रूड के बढ़े दामों की वजह से तेल कंपनियों को घाटा हा रहा है और इसी की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाया गया है. दिल्‍ली में अब डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर से 2.71 रूपये महंगा होकर 95.20 रुपये प्रति लीटर (Diesel Price) हो गया है. 

May 25, 2026 - 08:43
Updated: 3 months ago
0 8
चौथी बढ़ोतरी: पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका, आज ₹2.71 तक बढ़ गए दाम

पेट्रोल और डीजल ने आम आदमी को फिर झटका दिया है. सरकार ने आज एक बार फिर तेल के दाम (Fuel Price Hike) बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल ₹2.61 बढ़े तो डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है. पिछले दस दिनों में ईंधन की कीमतों में चौथी बार इजाफा किया गया है.

 ईरान संकट की वजह से क्रूड के बढ़े दामों की वजह से तेल कंपनियों को घाटा हा रहा है और इसी की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाया गया है. दिल्‍ली में अब डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर से 2.71 रूपये महंगा होकर 95.20 रुपये प्रति लीटर (Diesel Price) हो गया है. 

इसी तरह पेट्रोल की कीमत भी अब 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 99.51 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर (Petrol Price) हो गई है. सिर्फ सामान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं प्रीमियम ईंधनों के दाम भी उसी रफ्तार से बढ़े हैं. 

XP95 जो 106.63 रुपये प्रति लीटर था वह अब 109.24 रुपये हो गया. इसी तरह XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. इस बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 2.87 रुपये बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई.

 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 2.72 रुपये महंगा होकर 111.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में 2.46 रुपये की वद्धि के बाद पेट्रोल का नया दाम 107.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User