Weather :IMD ने दे दी दो-दो गुड न्यूज, 3 दिन झेल लें गर्मी और लू,  मौसम बदलेगा 

भारत मौसम विभाग विभाग यानी IMD ने दो-दो गुड न्यूज दी है. एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में आगे बढ़ने की तैयारी में है. आईएमडी के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों में मानसून दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है. 

May 25, 2026 - 08:58
0 6
Weather :IMD ने दे दी दो-दो गुड न्यूज, 3 दिन झेल लें गर्मी और लू,  मौसम बदलेगा 

मई के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को मौसम विभाग ने दो-दो राहत भरी खबर दी है. दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र में 45 से 47 डिग्री की भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है. यूपी के बांदा में तो इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले हैं. 


आलम यह है कि दोपहर आते-आते मानो लोग अपने घरों में ही कैद हो जाते हैं और सड़कों पर जैसे कर्फ्यू लग जाता है. हालात कि गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि दिन तो दिन अब तो रातें भी खूब गर्म रहने लगी हैं, जिसने कई लोगों की नींद तक छीन रखी है. 

ऐसे में भारत मौसम विभाग विभाग यानी IMD ने दो-दो गुड न्यूज दी है. एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में आगे बढ़ने की तैयारी में है. आईएमडी के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों में मानसून दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है. 

वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि 28 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके असर से महीने के आखिर तक तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है.


हालांकि इसके साथ ही आईएमडी ने 25 मई के लिए कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. 


दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 27 मई तक भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User