बाहुबली मुख्‍तार अंसारी पर ED ने कसा शिकंजा, 11 ठिकानों पर पैतृक आवास और करीबियों के घर पर भी छापेमारी

ईडी के अफसरों ने दिल्ली, लखनऊ, गाजीपुर और मऊ के अलावा मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की है।

Aug 18, 2022 - 12:22
0 72
बाहुबली मुख्‍तार अंसारी पर ED ने कसा शिकंजा, 11 ठिकानों पर पैतृक आवास और करीबियों के घर पर भी छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के ठिकाने पर दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। ईडी के अफसरों ने दिल्ली, लखनऊ, गाजीपुर और मऊ के अलावा मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा और खान बस सर्विस के मालिक के यहां भी छापे मारे। 

बताया जा रहा है कि ईडी टीम आज सुबह ही मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के पैतृक घर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी।

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान यूपी के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल में वीवीआईपी सुविधाएं मुहैया कराने के मामले में पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की मुश्किल बढ़ सकती है। राज्य के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपी रिपोर्ट में पूर्व जेल मंत्री के अलावा जेल विभाग के कई आला अफसरों के अलावा दिल्ली से सियासी सांठगांठ की बात कही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User