Dev Diwali 2022- काशी की देव दीपावली में 10 लाख दीयों से चमकेंगे काशी के घाट

श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद ये पहली देव दीपावली है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में सोमवार को देव दीपावली का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मां जाह्नवी के अर्धचन्द्राकार घाटों पर शाम पांच बजकर 15 मिनट के बाद 10 लाख दीप जलाकर योगी सरकार दिव्य और भव्य देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेगी।

Nov 07, 2022 - 08:43
0 43
Dev Diwali 2022- काशी की देव दीपावली में 10 लाख दीयों से चमकेंगे काशी के घाट

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में मनायी जाती है भव्य देव दीपावली, देव दीपावली पर काशी के घाटों पर जलाए जायेंगे 10 लाख दीपक, काशी से जुड़ी महान विभूतियों को समर्पित होगा पहला दीया। गौर हो कि देश और दुनियाभर से काशी में जुटते हैं लाखों पर्यटक वहीं चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए लेज़र शो होगा साथ ही ग्रीन आतिशबाजी का भी आनंद उठाएंगे देव दीपावली देखने के लिए आने वाले सैलानी।

देव दीवाली को देवताओं की दीवाली कहा जाता है, जो दीवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन दीपदान की परंपरा है। सके पीछे मान्यता है इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, जिससे प्रसन्न होकर देवताओं ने शिव की नगरी काशी में देव दीवाली मनाई थी। हालांकि कार्तिक के पूरे महीने में दीपक जलाने की मान्यता है। 

श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद ये पहली देव दीपावली है। देव दीपावली के अवसर पर जल, थल और नभ से काशी नगरी की सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

इस साल काशी के घाटों को रोशन करने के लिए योगी सरकार ने 10 लाख दीयों और बाती का ऑर्डर दिया था। काशी के कुम्हार परिवारों को ही इसे बनाने की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा देव दीपावली समिति और अन्य निजी संस्थाओं ने भी अपने प्रतिष्ठानों के लिए अलग से दीयों का ऑर्डर दिया है। 

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में सोमवार को देव दीपावली का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मां जाह्नवी के अर्धचन्द्राकार घाटों पर शाम पांच बजकर 15 मिनट के बाद 10 लाख दीप जलाकर योगी सरकार दिव्य और भव्य देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेगी। इसके साथ ही पूरे बनारस में जनसहभागिता से तकरीबन 21 लाख दीये जलाये जाने की संभावना है। देव दीपावली महोत्सव को देखते हुए वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User