लखनऊ में स्कूली छात्रों के बीच हुए झगड़े में 12वीं क्लास के छात्र की मौत

लखनऊ में शनिवार को लड़कों के बीच मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई.छात्रों के बीच जमकर लात घूंसे और डंडे चले, जिसमें एक छात्र को गंभीर चोट आई, जिसकी बाद में मौत हो गई. पुलिस घटना की वजह पता लगाने और आरोपी छात्रों से पूछताछ में जुटी है.

Nov 27, 2022 - 08:48
0 98
लखनऊ में स्कूली छात्रों के बीच हुए झगड़े में 12वीं क्लास के छात्र की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को लड़कों के बीच मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई.छात्रों के बीच जमकर लात घूंसे और डंडे चले, जिसमें एक छात्र को गंभीर चोट आई, जिसकी बाद में मौत हो गई. पुलिस घटना की वजह पता लगाने और आरोपी छात्रों से पूछताछ में जुटी है.  घटना के मुताबिक, लखनऊ के विभूति खंड में रॉयल माउंट एकेडमी के सामने शनिवार को छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी. इस मामले में 12वीं के एक छात्र की मौत हो गई. 

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में थाना विभूतिखंड प्रकरण में पुलिस उपायुक्त पूर्वी का कहना है कि मारपीट के दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. इस बीच अंश तिवारी बाहर निकला और वो बेहोश गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी.

बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट के दौरान एक लड़के ने अंश के सिर पर गमला दे मारा. इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वो लहूलुहान होकर वो गिर पड़ा. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. पुलिस को मारपीट के दौरान इस घटना की सूचना दी गई, लेकिन तब तक छात्र घटनास्थल से भाग चुके थे. 

घटना शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिन दहाड़े की है. हालांकि दोनों गुटों के बीच लड़ाई किस वजह से हुई और किसने अंश तिवारी पर जानलेवा हमला किया, यह भी नहीं पता चल सका है. 

अंश तिवारी कठौता झील के पास एलपीएस स्कूल का छात्र था. उसके पिता का नाम शंकराचार्य तिवारी है. उनका परिवार पूर्वांचल एन्क्लेव में रहता है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच जारी है. 

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User