मनीष सिसोदिया को CBI का समन, ट्वीट कर आरोपों को किया खारिज

दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने बुलाया है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, "सीबीआई ने कल फिर बुलाया है. मेरे खिलाफ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताकत लगा रखी है.

Feb 18, 2023 - 12:16
0 49
मनीष सिसोदिया को CBI का समन, ट्वीट कर आरोपों को किया खारिज

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए फिर से सीबीआई ने बुलाया है. मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है. दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने बुलाया है.

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, "सीबीआई ने कल फिर बुलाया है. मेरे खिलाफ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताकत लगा रखी है. घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला. मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है. ये उसे रोकना चाहते हैं. मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूंगा."
आपको बता दें कि 11 फरवरी 2023 को ही दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने मगुंता राघव रेड्डी को गिरफ्तार किया था.



मगुंता राघव रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मगुंता श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राघव बालाजी ग्रुप नाम की कंपनी का मालिक और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद का बेटा है. पिछले एक सप्ताह के अंदर इस केस में ये तीसरी गिरफ़्तारी हुई है.
प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने दावा किया है कि 'साउथ ग्रुप' के नाम से जानी जाने वाली एक लॉबी की मिलीभगत और रिश्वत लेकर दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते हुए अनियमितताएं की गईं. सीबीआई के अनुसार कविता के पूर्व ऑडिटर बुची बाबू ने मामले में 'साउथ ग्रुप' का प्रतिनिधित्व किया. एजेंसी ने सहयोगी नहीं करने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया था.

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User