IBPS Clerk Jobs 2026: आईबीपीएस ने 11 बैंकों में निकाली क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन

Aug 01, 2026 - 12:39
0 1
IBPS Clerk Jobs 2026: आईबीपीएस ने 11 बैंकों में निकाली क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन


बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 11 भागीदार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।


आयोजन    तारीख:-

अल्प सूचना जारी होने की तिथि    27 जुलाई 2026
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि    1 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि    1 अगस्त 2026 (रात 12:01 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि    21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा    10 और 11 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा    27 दिसंबर 2026
अनंतिम आवंटन    मार्च 2027

IBPS Clerk Recruitment 2026: क्या है आवेदन की शर्तें?


उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। नेपाल, भूटान के नागरिक और भारत सरकार के नियमों के तहत पात्र अन्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

1 अगस्त 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है।

जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का ज्ञान होना चाहिए।

कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। इसके लिए कंप्यूटर में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, डिग्री या स्कूल/कॉलेज स्तर पर कंप्यूटर विषय पढ़ा होना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User