विधानसभा सत्र: सीएम योगी बोले -चढ़ावा चोरी पर विपक्ष को दें मुंहतोड़ जवाब, अखिलेश बोले- तैयारी करके आएं सपा विधायक

उन्होंने भाजपा और सहयोगी दलों के मंत्रियों को जहां पूरी तैयारी से सदन में कम शब्दों में सटीक जवाब देने की तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए। सीएम ने खास तौर से जेन-जी और जेन-अल्फा को सपा सरकार में युवाओं के खिलाफ किए गए करतूतों की जानकारी देने के लिए युवाओं के निरंतर संवाद करने को कहा।

Aug 03, 2026 - 10:29
0 11
विधानसभा सत्र: सीएम योगी बोले -चढ़ावा चोरी पर विपक्ष को दें मुंहतोड़ जवाब, अखिलेश बोले- तैयारी करके आएं सपा विधायक

विधानमंडल सत्र को लेकर  भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन की रणनीति के साथ ही सपा समेत विपक्ष को घेरने की रणनीति पर भी विधायकों से खुलकर बात की। 


उन्होंने भाजपा और सहयोगी दलों के मंत्रियों को जहां पूरी तैयारी से सदन में कम शब्दों में सटीक जवाब देने की तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए। सीएम ने खास तौर से जेन-जी और जेन-अल्फा को सपा सरकार में युवाओं के खिलाफ किए गए करतूतों की जानकारी देने के लिए युवाओं के निरंतर संवाद करने को कहा।

लोकभवन में हुई बैठक में सीएम ने कहा कि 18 से 25 वर्ष के युवा जो नए वोटर बने हैं, वे 2017 से पहले की सपा सरकार की करतूतों को नहीं जानते हैं। उस समय वो अपने मां-बाप के संरक्षण में पल रहे होंगे। 


इसलिए सभी विधायक इस आयु वर्ग (जेन-जी) के युवाओं से नियमित संवाद करें, सोशल मीडिया के जरिये सपा सरकार में हुए कारनामों की उन्हें जानकारी दें। सपा के कार्यकाल में किस तरह से माफिया राज डंका बजता था उसके बारे में बताएं। सपा राज में अपहरण, बलात्कार छेड़खानी आम बात थी। 

लड़कियों का स्कूल जाना दुश्वार था। भाजपा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। जिन युवाओं ने सपा सरकार के इस माहौल को नहीं देखा है उनके साथ हमें संवाद स्थापित करने के लिए यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूलों तक जाना होगा। ब्लॉक स्तर तक काम करना होगा।

योगी ने विधायकों से श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भी विपक्ष को अक्रामकता के साथ जवाब देने को कहा। कहा, सभी को मालूम है कि इस मामले में साधु-संतो, भाजपा या आरएसएस की कोई भूमिका नहीं। फिर भी सनातन विरोधी विपक्ष चुनावी लाभ के लिए इस मामले में भ्रामक प्रचार कर रहा है। 


सभी जानते हैं कि चंदा चोरी में एक निजी संस्था के जो लोग शामिल थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। फिर भी विपक्ष खास तौर से सपा के लोग इस मुद्दे को लेकर झूठे नैरेटिव गढ़ रहे हैं। सभी विधायकों को इसका जवाब देना चाहिए।


बैठक में सीएम पार्टी विधायकों को नसीहत दी कि ऐसा कोई अनर्गल बयानबाजी न करें, जिसे सरकार और संगठन को असहजता का सामना करना पड़े। सीएम ने कहा कि सांसद-विधायक एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से बचें। सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ अमर्यादित बात न करें।


सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता दलित महापुरुषों का किस तरह अपमान करते हैं, यह भी जनता को बताना होगा। योगी ने प्रयागराज में फिरोज गांधी की कब्र की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस को करना चाहिए वह भाजपा करेगी। उन्होंने फिरोज गांधी के कब्र की सफाई कराने की जिम्मदेरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को देते हुए कहा कि अब भाजपा के लोग ही इस कब्र की साफ-सफाई कराएंगे।


सीएम ने विधायकों से भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास कलस यात्रा में को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया। साथ ही इन यात्राओं में युवाओं को भी जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी नौ अगस्त को हर घर तिरंगा यात्र में युवाओं की खास भूमिका होनी चाहिए ताकि हम पार्टी और सरकार का संदेश उन तक पहुंचा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User