म‍िशन यूपी 2027: एक साथ मैदान में उतरेंगे CM योगी समेत कई द‍िग्‍गज, बीजेपी तैयार कर रही अभेद्य व्यूह रचना! 

विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बुधवार 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीतापुर की लहरपुर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली शहर विधानसभा व बृजेश पाठक शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद विधानसभा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह वाराणसी दक्षिण व कैंट विधानसभा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठनात्मक मार्गदर्शन देंगे. 

Jul 23, 2026 - 10:13
0 16
म‍िशन यूपी 2027: एक साथ मैदान में उतरेंगे CM योगी समेत कई द‍िग्‍गज, बीजेपी तैयार कर रही अभेद्य व्यूह रचना! 

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले व‍िधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयार‍ियां शुरू कर दी हैं. बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित क‍िया जा रहा है. 

इस सम्‍मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे. 

सम्मेलनों के माध्यम से संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा. 'बूथ जीता-चुनाव जीता' और 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के संकल्प के साथ आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बूथ स्तर पर अभेद्य व्यूह रचना तैयार करने और बूथ विजय अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होंगे. 

विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बुधवार 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीतापुर की लहरपुर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली शहर विधानसभा व बृजेश पाठक शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद विधानसभा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह वाराणसी दक्षिण व कैंट विधानसभा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठनात्मक मार्गदर्शन देंगे. 

इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों में सहभागिता करेंगे तथा बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 1
Wow Wow 4
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User