FIFA WC 2026 Argentina vs England: 84वें मिनट तक पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना का कमबैक, इंग्लैंड को हराकर फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंची

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने मैच के दोनों गोल असिस्ट किए। पहले एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में मेसी के पास को गोल में बदलकर अर्जेंटीना को बराबरी दिलाई। इसके सात मिनट बाद सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज ने अपने कप्तान के क्रॉस पर हेडर से गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। यह गोल इंजरी टाइम (90+2) में आया।

Jul 16, 2026 - 08:49
0 16
FIFA WC 2026 Argentina vs England: 84वें मिनट तक पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना का कमबैक, इंग्लैंड को हराकर फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंची

अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। मैच के 84वें मिनट तक इंग्लैंड के पास 1-0 की बढ़त थी लेकिन अगले 8 मिनट में दो गोल दागकर अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया। 

फाइनल में टीम की भिड़ंत 2010 की चैंपियन स्पेन से होगी। ब्राजील बैक टू बैक फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली आखिरी टीम है। वह 1958 और 1962 में चैंपियन बनी थी। अर्जेंटीना के पास भी यह कारनामा करने का मौका होगा।

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने मैच के दोनों गोल असिस्ट किए। पहले एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में मेसी के पास को गोल में बदलकर अर्जेंटीना को बराबरी दिलाई। इसके सात मिनट बाद सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज ने अपने कप्तान के क्रॉस पर हेडर से गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। यह गोल इंजरी टाइम (90+2) में आया।

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना की अभी तक कहानी कुछ ऐसी ही रही है। टीम अंत में किसी भी तरह जीत हासिल कर ली लेती है। क्वार्टर फाइनल में टीम ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में जीत हासिल की थी। प्री क्वार्टर फाइनल में मिस्त्र के खिलाफ 78वें मिनट तक 2-0 से पीछ रहने के बाद मुकाबला जीत लिया था। राउंड ऑफ 32 के मैच में केप वेर्डे के खिलाफ भी टीम को एक्स्ट्रा टाइम में जीत मिली थी।

इंग्लैंड की तरफ से मैच का एकमात्र गोल एंथोनी गॉर्डन ने किया। यह गोल मैच के 55वें मिनट में आया। पहले हाफ में दोनों ने ही टीमों ने प्रयास किए लेकिन कोई भी गोल नहीं दाग पाई। 

तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में इंग्लैंड का सामना फ्रांस से होगा जिसे स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को 2-0 से हराया था। इस मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम ज्यादा अटैकिंग रही। उसने 14 शॉट्स लिए और 6 टारगेट पर था। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ 6 शॉर्ट ही लिए गए। वहीं 64 प्रतिशत समय गेंद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के पास रही।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User