अखिलेश का सरकार पर वार: वो कहते हैं नंदी है, UP में सड़क पर रोज एक की जान लेता है सांड

खिलेश यादव सांड के मुद्दे पर बिना नाम लिए बोल रहे थे. अखिलेश ने कहा कि मैं नाम नहीं बोलना चाहता था. इनकी वजह से हादसों में बढ़ोतरी हुई है. अखिलेश ने सांडों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला कि सांडों को यह नंदी मानते हैं. अरे हम कैसे कह दें कि यह नंदी है जो हर रोज एक व्यक्ति की जान लेगा.

Aug 19, 2023 - 17:12
Updated: 3 years ago
0 21
अखिलेश का सरकार पर वार: वो कहते हैं नंदी है, UP में सड़क पर रोज एक की जान लेता है सांड

आजतक G-20 कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने UP सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि UP में ट्रैफिक पुलिस में नई भर्ती हुई है, जो कि हर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं. ये नई भर्ती है जिसकी वजह से हर दिन एक व्यक्ति की जान जा रही है. अखिलेश ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं है जिस दिन उत्तर प्रदेश में किसी किसान की किसी गरीब की जान, किसी व्यापारी की जान उस नई भर्ती की वजह से न जा रही हो. 

यहां अखिलेश यादव सांड के मुद्दे पर बिना नाम लिए बोल रहे थे. अखिलेश ने कहा कि मैं नाम नहीं बोलना चाहता था. इनकी वजह से हादसों में बढ़ोतरी हुई है. अखिलेश ने सांडों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला कि सांडों को यह नंदी मानते हैं. अरे हम कैसे कह दें कि यह नंदी है जो हर रोज एक व्यक्ति की जान लेगा.

2024 को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के सभी नेता तैयार हैं. हमारी मीटिंग के बाद आपने 40 लोगों की मीटिंग बुलाई. ऐसे दलों को भाजपा ने बुलाया जिनका अस्तित्व तक नहीं है. अखिलेश ने कहा कि ये दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसे कि इन छोटे दलों की जरूरत पड़ रही है.

अखिलेश ने कहा कि हमारे साथ जितने भी दल हैं वो अपने-अपने राज्यों में ताकतवर हैं. सीट एडजस्टमेंट कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. संयोजक चुनना बड़ा फैसला नहीं है. वो हम कर लेंगे. हमारे लिए फिलहाल बड़ा मुद्दा केंद्र सरकार को हराना है. अखिलेश ने कहा कि ये सभी सवाल कोई मायने नहीं रखते हैं. जो चीज सिर्फ मायने रखती है वो है सिर्फ भाजपा को हराना. हमें सिर्फ भाजपा से मुकाबला करना है. हम सीट शेयरिंग के मुद्दे पर समझौता करने को तक तैयार हैं. सपा हमेशा बड़ा दिल दिखाती आई है

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User