टी-२० के बाद विराट कोहली की अब one डे मैचों की कप्तानी जा सकती है

Games, Cricket-news, Khel-Samachar, all-games, football,t-20, one-day, virat-kohli,

Nov 10, 2021 - 05:16
0 71
टी-२० के बाद विराट कोहली की अब one डे मैचों की कप्तानी जा सकती है

रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह टी20 का नया कप्तान बनाया गया है. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी. 
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैचों में ही बुरी तरह हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम इंडिया में बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.


खबरों के मुताबिक विराट कोहली की वनडे कप्तानी के भविष्य पर भी BCCI जल्द फैसला ले सकता है. समझा जा रहा है कि BCCI साल 2023 में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले टी20 और वनडे फॉर्मेट का एक ही कप्तान चाहता है. ऐसे में आने वाले दिनों में कोहली की वनडे कप्तानी के भविष्य पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. 


हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI से कहा, 
‘मुझे यकीन नहीं है कि BCCI विराट को वनडे कप्तान के रूप में बरकार नहीं रखेगा. चर्चा हुई है कि इसकी संभावना काफी कम है. वह निश्चित तौर पर टेस्ट कप्तान बना रहेगा.’ 

बीसीसीआई ने वनडे टीम के कप्तान के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन समझा जाता है कि बोर्ड 2023 में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले सीमित ओवरों (टी20 और वनडे फॉर्मेट) की टीम का एक ही कप्तान चाहता है और सही समय आने पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर फैसला किया जाएगा.

17 नवंबर से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में विराट कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. भारत की 16 सदस्यीय टीम में IPL 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ और सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले हर्षल पटेल को भी शामिल किया गया है. चोटों से परेशान रहने वाले हार्दिक पंड्या के संभावित विकल्प के रूप में देखे जा रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी टीम में जगह मिली है.

भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम - 

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज. 

अपनी फिटनेस की स्थिति की ईमानदारी से जानकारी नहीं देने वाले हार्दिक को टीम से बाहर कर दिया गया है. समझा जाता है कि चयन समिति उनकी फिटनेस से बेहद निराश थी और टीम में वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिसे असल में बाहर किया गया है और बाकी खिलाड़ियों की तरह आराम नहीं दिया गया. 

अधिकारी ने कहा, 

‘हार्दिक पंड्या पीठ की चोट से अब तक नहीं उबरा है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद ऋतुराज (635 रन), हर्षल (32 विकेट), आवेश (24 विकेट) और वेंकटेश (370 रन और तीन विकेट) को सर्वसम्मति से चुना गया. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को संभवत: खुद को साबित करने का आखिरी मौका मिला है. वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं हैं, लेकिन तेज गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी को देखते हुए उन्हें बरकरार रखा गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 1
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User