हावड़ा के रोड शो में समर्थकों की भीड़ देख गदगद हुए PM मोदी

पीएम मोदी के इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सड़क पर हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। इन समर्थकों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। समर्थकों ने जगह-जगह पर पीएम मोदी पर फूल बरसाए और साथ ही ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए। हावड़ा ब्रिज के पास उमड़ी सपोर्टर्स की इस भीड़ ने रोड शो को और भी स्पेशल बना दिया। माना जाता है कि इस प्रकार की रैलियां और रोड शो चुनावी माहौल पर असर डाल सकते हैं और यह पार्टियों के लिए अपने प्रति जनता के समर्थन को दिखाने का बड़ा मंच होता है।

Apr 24, 2026 - 20:30
0 4
हावड़ा के रोड शो में समर्थकों की भीड़ देख गदगद हुए PM मोदी

हावड़ा में आज (गुरुवार को) निकाले गए रोड शो के दौरान उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़ ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। PM मोदी ने हावड़ा के इस रोड शो को लेकर अपना रिएक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर किया और अपने सपोर्टर्स के उत्साह को शब्दों से परे बताया। PM मोदी ने बताया कि हावड़ा से शुरू होकर कोलकाता तक का यह रोड शो बेहद खास था। उन्होंने इसे जनता के समर्थन की लहर बताते हुए कहा कि बंगाल के हर भाग में बदलाव की इच्छा साफ नजर आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा,'हावड़ा में आज के रोड शो का वर्णन शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। पश्चिम बंगाल के हर कोने में परिवर्तन की चाह झलक रही है। टीएमसी को अपने गुनाहों की सजा भुगतनी पड़ेगी। पश्चिम बंगाल की पसंद BJP है।'

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में सत्तारूढ़ TMC पर भी निशाना साधा। वे बोले कि टीएमसी के पापों की सजा उसे पब्लिक देने जा रही है और बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि BJP, पश्चिम बंगाल की पहली पसंद बन गई है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सड़क पर हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। इन समर्थकों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। समर्थकों ने जगह-जगह पर पीएम मोदी पर फूल बरसाए और साथ ही ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए। हावड़ा ब्रिज के पास उमड़ी सपोर्टर्स की इस भीड़ ने रोड शो को और भी स्पेशल बना दिया।

माना जाता है कि इस प्रकार की रैलियां और रोड शो चुनावी माहौल पर असर डाल सकते हैं और यह पार्टियों के लिए अपने प्रति जनता के समर्थन को दिखाने का बड़ा मंच होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User