जान लीजिये ये फोन नंबर नहीं फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी है! 62,81,17,91,250 रुपये...

फीफा (FIFA) ने 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए करीब 655 मिलियन डॉलर (6000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) के रिकॉर्ड प्राइज पूल को मंजूरी दी है. इस बार टूर्नामेंट में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं,

Jun 04, 2026 - 19:23
0 7
जान लीजिये ये फोन नंबर नहीं फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी है! 62,81,17,91,250 रुपये...

भारत में जहां क्रिकेट को ‘भगवान’ की तरह पूजा जाता है और आईपीएल के पैसों की धमक पूरी दुनिया में है, वहीं फुटबॉल के इस महाकुंभ की कमाई के सामने बड़े-बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में कहीं नहीं टिकते. आइए जानते हैं कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप में पैसों की कितनी बारिश होने वाली है. 

पहली नजर में हेडलाइन की शुरुआत देखने पर आपको लगेगा कि कोई मोबाइल नंबर है, लेकिन यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 का वो प्राइज पूल (कुल इनामी राशि) है, जिसके आगे दुनियाभर के खेल फीके पड़ जाते हैं. 

विजेता और रनरअप के अलावा अन्य टीमों को कितने-कितने रुपये मिलेंगे. इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में कितना अंतर है, यह भी जानेंगे.

फीफा (FIFA) ने 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए करीब 655 मिलियन डॉलर (6000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) के रिकॉर्ड प्राइज पूल को मंजूरी दी है. इस बार टूर्नामेंट में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं,

 इसलिए पैसों का यह बजट इतना बड़ा है. वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली हर टीम को कम से कम 10.5 मिलियन डॉलर मिलना तय है, भले ही वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर क्यों न हो जाए. हर टीम को तैयारी के खर्च के लिए अलग से 1.5 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User