अग्निपथ के बावजूद गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों के लिए इन नौकरिओं में मिलेगा 10% आरक्षण

Jun 18, 2022 - 07:12
0 79
अग्निपथ के बावजूद गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों के लिए इन नौकरिओं में मिलेगा 10% आरक्षण

तीनों सेनाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार ने ‘अग्निपथ योजना’ शुरू की है।  इस योजना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।  अब इसे लेकर गृह मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है।  गृह मंत्रालय ने केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है।   

गृह मंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। केंद्र ने सशस्त्र बलों में लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर जवानों की भर्ती के लिए हाल ही में ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। इस योजना के विरोध में देशभर में व्यापक प्रदर्शन हुए हैं। गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां ‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षित रखने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए ‘अग्निवीरों’ को ऊपरी आयु सीमा में छूट दिए जाने की भी घोषणा की।

एक अन्य ट्वीट में गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया,‘गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए ‘अग्निवीरों’ को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का भी फैसला किया है।  इसके अलावा, ‘अग्निवीरों’ के पहले बैच को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। ’ गौरतलब है कि भारतीय सेना और वायु सेना भर्ती की प्रक्रिया 24 जून से चालू होने जा रही है। वहीं नेवी जल्द ही भर्ती की तारीख की घोषणा करेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User