जौनपुर:- सपा अल्पसंख्यक सभा नगर कमेटी का गठन।

Jan 16, 2022 - 16:52
0 34
जौनपुर:- सपा अल्पसंख्यक सभा नगर कमेटी का गठन।
जौनपुर:- सपा अल्पसंख्यक सभा नगर कमेटी का गठन।

जौनपुर:-

नगर के मोहल्ला बलुआ घाट में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ सरफ़राज़ खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से मोहम्मद तालिब मिर्ज़ा कज़लबाश को नगर अध्यक्ष और क़ौसर अली को नगर महासचिव एवं महताब आलम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ज़िलाध्यक्ष डॉ सरफ़राज़ खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर बधाई देते हुए मनोयन पत्र सौंपते हुए कहा कि जिस भरोसे और ईमानदारी के साथ समस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है हम आशा करते हैं कि समस्त पदाधिकारीगण ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और अल्पसंख्यक समाज एकजुट होकर 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड एवं सभासद अलमास अहमद सिद्दीकी ने पूर्व मंत्री आज़म खान को रिहा करने की अपील करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज का हित समाजवादी पार्टी में निहित है समाजवादी पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों के हित और उनके मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है सपा की जब जब सरकार बनी है हमेशा अल्पसंख्यकों के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं और लाभप्रद नीतियाँ लागू हुई हैं 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर इस जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर डॉ अर्शी खान,मेराज अहमद, इमरान इराकी,राहिल,अज़ीज़ फरीदी,जमाल हाशमी,फ़हीम अली खान,राहत फ़िरोज़ अली,साजिद रज़ा समेत नगर की नवनियुक्त कमेटी उपस्थित रहे।

Downloads (1)

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
firoz khan pathan

हमेशा सच के साथ

Comments (0)

User