ताजमहल में ऐसा क्‍या हुआ, यूपी पुलिस ने डाल दिया घेरा, CISF ने निकाले हथियार

ऐसी स्थिति बनाई गई, जिसमें आतंकियों ने ताजमहल पर हथियारबंद हमला किया है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल रिस्पॉन्स देने और खतरे को कंट्रोल करने का अभ्यास कराया गया. ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने हथियारबंद हमले की स्थिति में अपनी ऑपरेशनल तैयारियों का प्रदर्शन किया और जवानों ने तय प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्रवाई की.

Aug 10, 2026 - 18:54
Updated: 3 hours ago
0 20
ताजमहल में ऐसा क्‍या हुआ, यूपी पुलिस ने डाल दिया घेरा, CISF ने निकाले हथियार


Tajmahal News: आखिर ताजमहल में ऐसा क्या हुआ कि यूपी पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर डाली और सीआईएसएफ को अपने तमाम हथियार बाहर निकालने पड़ गए. जी हां, आगरा के ताजमहल में 7 अगस्त को सुरक्षा एजेंसियों के बीच हलचल अचानक बढ़ गई. 


यूपी पुलिस, सीआईएसएफ और दूसरी एजेंसियां एक साथ मोर्चे पर तैनात नजर आईं. सुरक्षाबलों ने हथियारबंद हमले जैसी स्थिति से निपटने के लिए कार्रवाई करते नजर आए. फिर संदिग्ध आईईडी की तलाश में सर्च और सैनिटाइजेशन के लिए अगल ऑपरेशन चलाया गया. 


हालांकि, आपको इस कार्रवाई से घबराने की जरूरत नहीं थी. दरअसल, यह स्वतंत्रता दिवस से पहले ताजमहल की सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए किया गया मल्टी-एजेंसी मॉक एक्सरसाइज था.


यह पूरी कार्रवाई वास्तविक आतंकी हमला नहीं, बल्कि स्वतंत्रता दिवस से पहले की गई मल्टी-एजेंसी मॉक एक्सरसाइज थी. इसका मकसद सुरक्षा एजेंसियों की ऑपरेशनल तैयारियों, आपसी तालमेल, कम्युनिकेशन सिस्टम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स को परखना था. एक्सरसाइज के बाद सीआईएसएफ यूनिट ताजमहल के कमांडेंट ऋषि कौशिक की निगरानी में डिब्रीफिंग सेशन भी हुआ.


बता दे कि 7 अगस्त 2026 को आगरा के ताजमहल में सुरक्षा एजेंसियां अचानक सक्रिय नजर आईं. यूपी पुलिस ने पूरे इलाके को अपने घ्‍ज्ञेरे में लिया हुआ था, जबकि सीआईएसएफ ने हथियारबंद हमले जैसी स्थिति से निपटने की कार्रवाई कर रही थी. 


मॉक एक्सरसाइज में ऐसी स्थिति बनाई गई, जिसमें आतंकियों ने ताजमहल पर हथियारबंद हमला किया है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल रिस्पॉन्स देने और खतरे को कंट्रोल करने का अभ्यास कराया गया. ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने हथियारबंद हमले की स्थिति में अपनी ऑपरेशनल तैयारियों का प्रदर्शन किया और जवानों ने तय प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्रवाई की.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 2
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User