गजब की शादी- दूल्हे 'योगी' को गिफ्ट में मिला बुलडोजर, कार देते तो खड़ी रहती, इससे मिलेगा रोजगार- बोले ससुर

लड़की के पिता का कहना है कि दहेज़ में कार देते तो वह खड़ी रहती. लेकिन अगर नौकरी नहीं लगी तो बुलडोजर से रोजगार मिलेगा। विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी में उसके पिता ने अपने फौजी दामाद को लग्जरी कार की जगह बुलडोजर दिया.

Dec 17, 2022 - 09:07
0 948
गजब की शादी- दूल्हे 'योगी' को गिफ्ट में मिला बुलडोजर, कार देते तो खड़ी रहती, इससे मिलेगा रोजगार- बोले ससुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दहेज का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां लड़की के पिता ने अपने होने वाले दामाद को दहेज में बुलडोजर ही दे दिया. दहेज में बुलडोजर देने का जिले में यह पहला मामला है. जिले में यह शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है. वैसे तो विधानसभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की खूब चर्चा हुई थी. लेकिन जिले में एक अनोखी शादी हुई है, जिसमें दूल्हा बने ‘योगी’ को दहेज में बुलडोजर मिला. दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं. दरअसल, विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी  रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी में उसके पिता ने अपने फौजी दामाद को लग्जरी कार की जगह बुलडोजर दिया.

दरअसल, लड़की के पिता का कहना है कि दहेज़ में कार देते तो वह खड़ी रहती. लेकिन अगर नौकरी नहीं लगी तो बुलडोजर से रोजगार मिलेगा। विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी  रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी में उसके पिता ने अपने फौजी दामाद को लग्जरी कार की जगह बुलडोजर दिया.

बेटी की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है. शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि बुलडोजर दिया है.

16 दिसंबर को जब बेटी बुलडोजर के साथ विदा हुई तो लोग देखते रह गए. परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है. अगर नौकरी नहीं लगी तो, इससे रोजगार मिल सकेगा। वहीं योगी को मिले बुलडोजर की चर्चा लोगों की जुबान पर है। बता दे शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ. इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि बुलडोजर दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 1
Love Love 8
Funny Funny 6
Wow Wow 6
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User