बड़े लोगो की शोक सभाओं में करता था चोरी, है करोड़ों की कोठी का मालिक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी जार्ज उर्फ पिंकी (32) बचपन से ही चोरी कर रहा है। अब तक 200 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुका है। चोरी के पैसों से उसने छतरपुर में करोड़ों की एक कोठी बना ली। हालांकि अभी आरोपी के खिलाफ दर्ज चार मामलों का ही पता लगा है।

Jan 13, 2023 - 12:27
0 56
बड़े लोगो की शोक सभाओं में करता था चोरी, है करोड़ों की कोठी का मालिक आरोपी गिरफ्तार

आजकल चोर चोरी करने के लिए शोक सभाओ को भी नहीं छोड़ रहे है, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला देश की राजधानी दिल्ली से शामे आया है।  बताया जा रहा है कि नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो वीआईपी की शोक सभाओं में जाकर वहां से मोबाइल, महंगा सामान व बैग चोरी करता था। आरोपी जार्ज उर्फ पिंकी (32) बचपन से ही चोरी कर रहा है। अब तक 200 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

चोरी के पैसों से उसने छतरपुर में करोड़ों की एक कोठी बना ली। हालांकि अभी आरोपी के खिलाफ दर्ज चार मामलों का ही पता लगा है। ये बतौर वकील भी काम कर चुका है। आरोपी ने बताया कि वह गूगल व अखबारों में शोक सभाओं के मैसेज पढ़ता था। 

चोरी का मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष योगेश्वर सिंह की देखरेख में एएसआई इंद्रसिंह व अन्य की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने कई दिन की जांच के बाद जार्ज को बुधवार को छतरपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक रिकॉर्डिंग बरामद की है। इसमें ये अपने वकील से बात कर रहा है कि उसने केंद्रीय मंत्री व जजों के मोबाइल चोरी कर लिए हैं।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक सीनियर आईएएस अफसर के पिता की नई दिल्ली स्थित 30 जनवरी लेन में 18 दिसंबर को शोकसभा थी। आरोपी जार्ज शोकसभा में गया। वहां पांच मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया। इस मामले में चार पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। एक पीड़ित मंत्री ने तुगलक रोड थाना पुलिस को शिकायत दी थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 8
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User