UP Election 2027 : बंगाल फतह के बाद यूपी के लिए बीजेपी का 'चक्रव्यूह' तैयार

May 05, 2026 - 11:19
0 6
UP Election 2027 : बंगाल फतह के बाद यूपी के लिए बीजेपी का 'चक्रव्यूह' तैयार

पश्चिम बंगाल जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले संबोधन में सीधे यूपी चुनाव जीतने का ऐलान करते हुए सपा को घेरा. यह सिर्फ संबोधन नहीं था. बीजेपी की असल रणनीति यही है कि पश्चिम बंगाल के बाद यूपी में हैट्रिक लगाने की फुलप्रूफ योजना पर काम शुरू हो गया है. 


बीजेपी महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा समेत पूरे विपक्ष को घेरने के अभियान को तेज कर रही है. बीजेपी आधी आबादी को साध के जातीय बंधनों को तोड़ने में जुट गई है.
मंगलवार सुबह-सुबह ही बीजेपी संगठन को लगातार मजबूती दे रहे महामंत्री संगठन धर्मपाल ने 30 जिलों की समीक्षा बैठक की. 


धर्मपाल पिछले दिनों 20 से ज्यादा जिलों के दौरे कर 200 से ज्यादा बैठकें कर चुके हैं. अब बीजेपी संगठन के शिल्पकार महामंत्री संगठन धर्मपाल पश्चिम बंगाल के नतीजों से कार्यकर्ताओं में उत्साह भर बीजेपी को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट गए हैं. महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बूथ समितियों से लेकर पन्ना प्रमुखों और शक्ति केंद्र प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा भी शुरू कर दी है.

जहां सीएम योगी आदित्यनाथ विकास योजनाओं और सुशासन के आधार पर आध्यात्मिक राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे को धार दे रहे हैं, वहीं सांगठनिक लिहाज से बीजेपी बूथ से लेकर जिले और प्रदेश की संगठनात्मक मजबूती पर काम तेजी से शुरू हो गया है. महामंत्री संगठन धर्मपाल ने 12 मई तक 1 लाख 62 हजार बूथ समितियों का गठन पूरा करने के निर्देश दिए हैं. धर्मपाल ने बैठक कर शक्ति केंद्र प्रभारियों और पन्ना प्रमुखों के कामकाज की समीक्षा की है.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User