UP-Crime: 12 साल का बच्चा निकला डबल मर्डर और लूट का मास्टरमाइंड, 18 और 19 साल के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

डबल मर्डर का मास्टरमाइंड 12 साल का एक बच्चा था और उसी ने मारे गए कबाड़ी और उसकी पत्नी को लूटने का पूरा प्लान बनाया था। इस जघन्य हत्याकांड की पूरी प्लानिंग महज 12 साल के एक बच्चा ने की थी। पैसों के लिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

Dec 25, 2022 - 13:51
0 104
UP-Crime: 12 साल का बच्चा निकला डबल मर्डर और लूट का मास्टरमाइंड, 18 और 19 साल के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बीते 21 नवंबर को हुए डबल मर्डर में कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मामले में शनिवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने इस मामले का पूरा खुलासा किया तो जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। 

हैरान करने वाली बात यह है कि इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड 12 साल का एक बच्चा था और उसी ने मारे गए कबाड़ी और उसकी पत्नी को लूटने का पूरा प्लान बनाया था। इस जघन्य हत्याकांड की पूरी प्लानिंग महज 12 साल के एक बच्चा ने की थी। पैसों के लिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। 

उत्तर प्रदेश के राजधानी दिल्ली से सटे शहर गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में 22 नवंबर को एक बुजुर्ग दंपत्ति इब्राहिम और हाजरा की हत्या कर दी गई थी। इसी के साथ घर में लूट भी हुई थी। पुलिस के लिए यह चैलेंजिंग टास्क था। 

गाजियाबाद पुलिस ने आज खुलासा किया है कि इस लूट और डबल हत्याकांड को 4 लोगों ने अंजाम दिया था। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड महज 12 साल का एक बच्चा था। यह 12 साल का बच्चा इलाके में कबाड़ी की फेरी लगाता है. मरने वाला इब्राहिम बड़ा कबाड़ी था।  इस बच्चे को जानकारी हुई थी कि इब्राहिम ने बड़ा माल बेचा है। जिसके बाद उसके घर पर काफी पैसे हैं. जिसको लेकर उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया था। 

पुलिस ने इस वारदात में शामिल मंजेश और शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग बच्चा भी गिरफ्तार है।  वहीं एक आरोपी संदीप अभी फरार है।  पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 12 हजार एक मोबाइल एक सोने की चेन बरामद की है।  पुलिस के मुताबिक यह इनका पहला अपराध है।  वही महज 12 हजार रुपए एक मोबाइल और एक चेन के लिए जिस तरीके से बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई इस मामले को लेकर पुलिस और जनता भी हैरान है। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 3
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User