दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा- हेलोवीन पार्टी में दर्जनों लोगो को आया हार्ट अटैक, भगदड़ बनी वजह

लोगों की भीड़ बढ़ने की वजह से भगदड़ मच गई. भगदड़ की वजह से दर्जनों लोगों को हार्ट अटैक आने के बाद वे नीचे गिर गए. अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार हादसे के बाद करीब 50 लोगों को कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित लोगों को सीपीआर दिया गया.

Oct 29, 2022 - 22:56
0 94
दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा- हेलोवीन पार्टी में दर्जनों लोगो को आया हार्ट अटैक, भगदड़ बनी वजह

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में बड़ा हादसा हुआ है. हैलोवीन पार्टी के दौरान जब लोग गानों की धुन पर थिरक रहे थे. इस बीच वहां पर लोगों की भीड़ बढ़ने की वजह से भगदड़ मच गई. भगदड़ की वजह से दर्जनों लोगों को हार्ट अटैक आने के बाद वे नीचे गिर गए. अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार हादसे के बाद करीब  50 लोगों को कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित लोगों को सीपीआर दिया गया.

दमकल विभाग ने कहा कि भारी भीड़ की वजह से 81 लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई. जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्या पैदा हुई. महामारी के बाद से पहली बार आउटडोर नो-मास्क हेलोवीन कार्यक्रम का जश्न मनाने वाले क्षेत्र में कथित तौर पर 100,000 लोग मौजूद थे.

दरअसल हेलोवीन दुनिया के कई पश्चिमी देशों में मनाया जाता है. अब तो ये दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाने लगा है. कहा जाता है कि हेलोवीन की रात को चांद अपने नये अवतार में दिखाई देता है. 

वहां के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि भारी भीड़ के बीच घिरे कई लोगों का आपातकालीन सेवाओं द्वारा सड़क पर ही इलाज किया जा रहा है. बता दें कि राजधानी सियोल की सड़कों पर कई लोग हेलोवीन मनाने के लिए एक साथ इकट्ठे हुए थे. इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. 

राष्ट्रपति यूं सुक-येओल ने योंगसान-गु जिले के इटावन में रिस्पॉन्स टीम को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 8
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User