दर्दनाक हादसा: प्रयागराज संगम पर गंगा स्नान के लिए आए पांच युवक डूबे

नाव गहरे पानी में पलटी. इसक कारण पांचों युवकों को बचाने का मौका नहीं मिला. ये पांचों युवक एक नाव पर सवार हुए थे. बताया जा रहा है कि तेज आंधी के कारण ये नाव पलटी. इस कारण पांचों युवक गहरे पानी में डूब गए.

Jun 05, 2023 - 03:33
0 90
दर्दनाक हादसा: प्रयागराज संगम पर गंगा स्नान के लिए आए पांच युवक डूबे

उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हुआ. वहां के संगम पर गंगा स्नान के लिए आए पांच युवक नदी में डूब गए हैं. ये सभी एक ही नाव पर सवार थे तभी बोटिंग करते समय ही तेज आंधी आई और पूरी नाव ही पलट गई और पांचों गहरे पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई. 

फिलहाल रातभर की खोज के बाद भी युवकों का कुछ पता नहीं चल सका है. डूबने वालों में एक बिहार का युवक है, एक मध्य प्रदेश तो वहीं तीन यूपी के अलग अलग जगहों से आए युवक हैं. सुल्तानपुर जिले के दो व मऊ जिले का एक युवक के साथ यह हादसा हुआ है. 

बताया जा रहा है कि नाव गहरे पानी में पलटी. इसक कारण पांचों युवकों को बचाने का मौका नहीं मिला. ये पांचों युवक एक नाव पर सवार हुए थे. बताया जा रहा है कि तेज आंधी के कारण ये नाव पलटी. इस कारण पांचों युवक गहरे पानी में डूब गए. जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. 

शाम को 6.30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ. मौसम के अचानक बदलने से लोग संगम स्नान के लिए आ रहे थे. हालांकि घटना में नौ लोग डूबे थे लेकिन चार को बाहर निकाला गया और 5 लोगों का कोई पता नहीं चल सका. रातभर हुई खोज के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो तलाश बंद कर दी गई और दिन के उजाले में खोजबीन करने की बात कही गई है. 

गौरतलब है कि इससे पहले बीते 22 मई को यूपी के बलिया जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी. नाव पर 30 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. मालदेपुर क्षेत्र के मालदेपुर घाट पर कई परिवार अपने बच्चों का मुंडन कराने के लिए एकत्रित हुए थे. बताया गया था कि ओवरलोडिंग के कारण नाव पलट गई थी. जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा था कि दुर्घटना संभवत: नाव के इंजन में खराबी के कारण हुई.

खबरों के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे. सूत्रों ने यह भी बताया कि घटना के समय लोग स्थानीय मेले में जा रहे थे. स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया था और स्थानीय नाविकों ने भी यात्रियों को बचाने में मदद की थी. इससे पहले पिछले साल मेरठ जिले के हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर एक नाव पलट जाने से गंगा नदी में 15 लोग डूब गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

What's Your Reaction?

Like Like 30
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 20
Angry Angry 16
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User