आशिक मिजाज टीचर ने लिखा 8वीं की छात्रा को प्रेम पत्र- तुमसे बहुत प्यार, छुट्टियों में याद आओगी-लेटर पढ़कर फाड़ देना ....

प्राथमिक विद्यालय के आशिक मिजाज टीचर (33) का दिल महज 14 साल की एक बच्ची पर आ गया. टीचर ने तो तब हद कर दी जब उसने बच्ची को ग्रीटिंग कार्ड में एक प्रेम पत्र लिखकर दिया.उसमें ऐसी ऐसी बातें लिखी जिसको सुनकर और पढ़कर हर कोई सन्न रह गया.

Jan 06, 2023 - 21:16
0 132
आशिक मिजाज टीचर ने लिखा 8वीं की छात्रा को प्रेम पत्र- तुमसे बहुत प्यार, छुट्टियों में याद आओगी-लेटर पढ़कर फाड़ देना ....

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है. दरअसल, प्राथमिक विद्यालय के आशिक मिजाज टीचर (33) का दिल महज 14 साल की एक बच्ची पर आ गया. टीचर ने तो तब हद कर दी जब उसने बच्ची को ग्रीटिंग कार्ड में एक प्रेम पत्र लिखकर दिया.उसमें ऐसी ऐसी बातें लिखी जिसको सुनकर और पढ़कर हर कोई सन्न रह गया. प्रेम पत्र में टीचर ने लिखा कि अब तो छुट्टियां होने वाली हैं. मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और हो सके तो छुट्टी होने से पहले मुझसे मिलकर आना और मुझे फोन करते रहना.

छात्रा ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो टीचर उनसे भिड़ गए. पीड़ित छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है. मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. यहां के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 की एक छात्रा पर प्राइमरी स्कूल के टीचर का दिल आ गया. वह पढ़ाई के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ भी करते थे. स्कूल की छुट्टी होने से पहले टीचर ने छात्रा से पत्र के जरिए अपने दिल की बात बताई. इतना ही नहीं छात्रा को मिलने के लिए भी बुला लिया. छात्रा टीचर की इस हरकत से घबरा गई और अपने परिजनों को पत्र देते हुए पूरा मामला बताया.

इस दौरान टीचर का यह पत्र लेकर छात्रा अपने घर आई. छात्रा थोड़ा कम पढ़ पाती थी तो उसने यह पत्र निकाला क्योंकि वह इन सब चीजों से पूरी तरह से अनभिज्ञ थी, तभी पास खड़े पिता ने यह पत्र देख लिया और छात्रा के हाथ से ले लिया. तब छात्रा ने पूरी बात बताई कि टीचर हरिओम ने उसको ग्रीटिंग के साथ यह पत्र दिया है, जिसको पढ़ते ही पिता के होश उड़ गए. आनन-फानन में पिता ने टीचर से संपर्क करना चाहा. इस पर टीचर ने पहले तो बात करने से इनकार किया, लेकिन जब मामले में फजीहत होता देख तब टीचर माफी मांगने लगा.

बता दे टीचर ने छात्रा को ल‍िखे लव लेटर में ल‍िखा क‍ि -

‘तुमसे बहुत प्‍यार करते है. छुट्टियों में तुम्‍हारी बहुत याद आया करेगी. हम तुम्‍हें बहुत म‍िस करेंगे. अगर तुम्‍हें फोन म‍िले तो फोन कर ल‍िया करना. श‍िक्ष‍िक से फोन पर भी बात कर सकती हो. छुट्टि‍यों से पहले एक बार हमसे म‍िलने जरूर आना और प्‍यार करती हो तो जरूर आओगी. अगर हम तुम्‍हें 8 बजे बुलाए तो तुम जल्‍दी स्‍कूल आ सकती हो. अगर आ सको तो हमें बता देना और हम तुमसे बहुत सी बातें करना चाहते हैं. तुम्‍हारे पास बैठकर एक दूसरे को अपना बनाकर जीवनभर के ल‍िए तुम्‍हारे होना चाहते है. हम तुम्‍हे हमेशा प्‍यार करते रहेंगे. पढ़कर फाड़ देना और क‍िसी को द‍िखाना नहीं.’

इस घटना के बाद पीड़ित पिता ने बताया कि टीचर की पत्नी ने फोन करके माफी मांगी है. साथ ही मामले को रफा-दफा करने को कहा है, लेकिन पीड़ित पिता मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर टीचर को सख्त सजा दिलवाने की मांग करता रहा. पीड़ित पिता टीचर को लगातार मिलने के लिए बुलाता रहा, ताकि वह उससे पूछ पाए कि उसने इस तरह का घटिया काम क्यों किया. क्योंकि, अगर टीचर ही इस तरह का काम करने लगेंगे, तो हम अपने बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित मानें.

वहीं, अब ये मामला कोतवाली पहुंच गया है. पीड़ित पिता ने शिकायत पत्र देते हुए आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी तत्काल सज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल मामले पर आरोपी टीचर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. वहीं, इस मामले पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. पीड़ित छात्रा ने भी बताया कि टीचर ने यह पत्र दिया है और उसमें इतनी गंदी गंदी बातें लिखी हैं.

इस मामले के बाद अब पीड़ित परिवार और छात्रा बुरी तरह से डरे और सहमे हैं कि जब स्कूल खुलेगा तो उसके साथ किस तरह का सुलूक होगा. यह तो आने वाला समय ही बताएगा. बता दें कि, आरोपी टीचर हरिओम साल 2020 में टीचर के पद पर तैनात हुआ था.जोकि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय टीचर के पद पर रहकर बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 8
Wow Wow 5
Sad Sad 2
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User