लखनऊ में चौथी मंजिल से लड़की को फेंकने वाला सूफियान एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के बाद सुफियान को अरेस्ट कर लिया है। गोली लगने के बाद पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई है। बता दें कि, पुलिस ने सुफियान पर 25 हजार का इनाम रखा था। निधि की हत्या के बाद से सूफियान फरार चल रहा था।

Nov 18, 2022 - 16:07
0 109
लखनऊ में चौथी मंजिल से लड़की को फेंकने वाला सूफियान एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17 साल की निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से लड़की को फेंक कर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी सूफियान पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी को दुबग्गा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है। यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के बाद सुफियान को अरेस्ट कर लिया है। गोली लगने के बाद पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई है। बता दें कि, पुलिस ने सुफियान पर 25 हजार का इनाम रखा था। निधि की हत्या के बाद से सूफियान फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया था।  

पूरी घटना दुबग्गा की डूडा कॉलोनी के ब्लॉक 41 की है। वारदात वाले दिन पीड़ित परिजनों ने बताया था कि आरोपी सूफियान उनकी बेटी को फोन करता था और उसका ब्रेन वॉश कर रहा था। बेटी को मतांतरण के लिए बरगला रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने आरोपी के परिजनों से की थी, लेकिन उन्होंने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। इस दौरान उसके परिजनों से विवाद भी हुआ। उसी समय उनकी बेटी छत पर चली गई। उसके पीछे सूफियान भी भागता हुआ गया। फिर हमें चीख सुनाई दी। हम लोग भागते हुए छत पर पहुंचे। 

जहां सूफियान अकेला था। वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमने पकड़ लिया। छत से नीचे देखा तो खून से लहूलुहान बेटी जमीन पर तड़पती हुई दिखी। हम लोग आरोपी को छोड़कर भागते हुए नीचे आए, बेटी को अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता की मां ने बताया था कि बेटी ने सूफियान से बातचीत करना बंद कर दिया था, इसी बात को लेकर वह गुस्से में था। वह हम लोगों से झगड़ा करता और जान से मारने की धमकी भी देता था। इसको लेकर दोनों परिवार में कहासुनी हो चुकी थी। मामला थाने तक पहुंचा था, लेकिन पुलिस उस समय कोई कार्यवाही नहीं की थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 3
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User