चालान काटने के लिए बाइक को रोका, कांस्टेबल से चालान मशीन लेकर ही भाग गया बुलेट सवार

हेड कांस्टेबल चंपालाल ने बुलेट सवार युवक को रुकवाया और इलेक्ट्रॉनिक मशीन से उसका चालान काटने लगा. बाइक सवार पुलिसकर्मी की चालान काटने की इलेक्ट्रानिक मशीन छीनकर भाग निकला. उसका पीछा करने के दौरान पुलिसकर्मी गिर गया, उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. अब पुलिस मामला दर्ज कर सरगर्मी से बाइक सवार की तलाश कर रही है.

Nov 21, 2022 - 09:00
0 45
चालान काटने के लिए बाइक को रोका, कांस्टेबल से चालान मशीन लेकर ही भाग गया बुलेट सवार

राजस्थान के जोधपुर में ट्रैफिक पुलिस को बिना हेलमेट पहने बुलेट चला रहे युवक का चालान काटने का प्रयास महंगा पड़ गया. बुलेट सवार युवक हेड कांस्टेबल की इलेक्ट्रॉनिक चालान मशीन को ही छीन कर ले गया. जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल चंपालाल ने बुलेट सवार युवक को रुकवाया और इलेक्ट्रॉनिक मशीन से उसका चालान काटने लगा. बाइक सवार पुलिसकर्मी की चालान काटने की इलेक्ट्रानिक मशीन छीनकर भाग निकला. उसका पीछा करने के दौरान पुलिसकर्मी गिर गया, उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. अब पुलिस मामला दर्ज कर सरगर्मी से बाइक सवार की तलाश कर रही है.

इसी दौरान बुलेट सवार युवक ने हेड कांस्टेबल चंपालाल के हाथ से झपट्टा मारकर मशीन छीन ली और भाग निकला. हेड कांस्टेबल चंपालाल ने दौड़ कर उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह गिर पड़े. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

पुलिस की टीमें सीसीटीवी के आधार पर बुलेट सवार का पता लगा रही हैं. ट्रैफिक एडीसीपी अनिल कुमार ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है. इसको लेकर हमने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. बुलेट ड्राइवर की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 3
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User