अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, PM मोदी को न्यौता देने कल दिल्ली आ रहे हैं CM योगी

अयोध्या में बने विशाल रामलला मंदिर के शुभारंभ का मुहूर्त भी करीब-करीब तय हो गया है। साल 2024 के जनवरी महीने में मंदिर का उद्घाटन होगा। सूत्र बताते हैं कि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी के बीच की तारीख को मंदिर का उद्घाटन हो सकता है। ये तारीखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई हैं और वे खुद इन तारीखों का चयन करेंगे ताकि इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

Sep 04, 2023 - 20:36
0 42
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, PM मोदी को न्यौता देने कल दिल्ली आ रहे हैं CM योगी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज हो गई है। उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही होना है ऐसे में अभी से जोरों-शोरों के साथ तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 सिंतबर को दिल्ली जाएंगे जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वो अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर पीएम से चर्चा करेंगे।

बता दें, अयोध्या में बने विशाल रामलला मंदिर के शुभारंभ का मुहूर्त भी करीब-करीब तय हो गया है। साल 2024 के जनवरी महीने में मंदिर का उद्घाटन होगा। सूत्र बताते हैं कि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी के बीच की तारीख को मंदिर का उद्घाटन हो सकता है। ये तारीखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई हैं और वे खुद इन तारीखों का चयन करेंगे ताकि इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

मुलाकात के दौरान सीएम योगी, पीएम मोदी को राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम और उसकी तैयारियों के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं, इसके साथ ही उद्घाटन की तारीख को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हो सकती है।

आपको बता दें कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए देश भर के बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें इसके लिए जगह-जगह एलईडी लगाए जाएंगे जिन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर-घर लड्डू बांटे जाएंगे। ट्रस्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में देशभर से साधु संतों को निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User