सिर्फ 52 साल की उम्र में दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का निधन खेल जगत में शोक की लहर

Mar 04, 2022 - 14:46
0 220
सिर्फ 52 साल की उम्र में दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का निधन खेल जगत में शोक की लहर

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फाक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वार्न के प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।


वार्न के प्रबंधन ने शुरुआती घंटों में एक संक्षिप्त बयान जारी किया, कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बयान में कहा गया है, शेन अपने विला में अनुत्तरदायी पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। परिवार इस समय गोपनीयता का अनुरोध करता है और नियत समय में और विवरण प्रदान करेगा।

शेन वार्न ने कुछ घंटे पहले ही क्रिकेटर रोड मार्स के निधन पर दुख जताया था। लेकिन तब किसी को क्या पता था कि इस महान गेंदबाज का ये आखिरी ट्वीट होगा।

शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैचों में 705 विकेट हासिल किए थे। टेस्ट करियर में उन्होंने 37 बार पारी में 5 विकेट और मैच में 10 बार 10 विकेट हासिल किया। उन्होंने 194 एकदिवसीय मैचों में 293 विकेट हासिल किए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 13
Angry Angry 8
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User