RapidX उद्घाटन की डेट भी कन्फर्म: गाजियाबाद से मेरठ तक तैयार रैपिड रेल

दुहाई से गाजियाबाद पहले चरण का उद्घाटन दीपावली तक हो सकता है. वहीं, गाजियाबाद से मेरठ तक का उद्घाटन मार्च 2024 तक हो सकता है.

Sep 11, 2023 - 13:35
0 27
RapidX उद्घाटन की डेट भी कन्फर्म: गाजियाबाद से मेरठ तक तैयार रैपिड रेल

दिल्‍ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. दुहाई से गाजियाबाद पहले चरण का उद्घाटन दीपावली तक हो सकता है. वहीं, गाजियाबाद से मेरठ तक का उद्घाटन मार्च 2024 तक हो सकता है. 

दुहाई से मेरठ साउथ स्‍टेशन (परतापुर तिराहा) के बीच करीब 25 किलोमीटर की दूरी है, जिसमें एलिवेटेड निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. 70 फीसदी तक ट्रैक बिछाया जा चुका है. 

दरअसल, एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने शनिवार को दिल्‍ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिडएक्‍स रेल कॉरिडोर पर दुहाई से मेरठ साउथ स्‍टेशन तक चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. 

एमडी विनय कुमार सिंह ने इस सेक्‍शन के सभी स्‍टेशनों और ट्रैक बिछाने, ओएचई इंस्‍टालेशन आदि कार्यों का निरीक्षण किया.

एमडी ने बताया कि साहिबाबाद से दुहाई तक को प्रथम प्रायोरिटी सेक्‍शन बनाया गया है, जो 17 किलोमीटर का है. वहीं, मेरठ साउथ से दुहाई तक को दूसरा प्रायोरिटी सेक्‍शन घोषित किया गया है. इस दौरान दूसरे प्रायोरिटी सेक्‍शन के सभी स्‍टेशनों मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ के स्‍टेशनों को जल्‍द का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया. 

उन्‍होंने बताया कि अगले साल मार्च तक दुहाई से मेरठ साउथ यानी परतापुर तक रेपिड रेल को शुरू कर दिया जाएगा. इस सेक्‍शन में अप और डाउन की कुल लंबाई 50 किलोमीटर है. इसमें 70 फीसदी ट्रैक बिछाया जा चुका है. उन्‍होंने कहा कि जिन ट्रैकों का काम पूरा हो गया है, उनपर ट्रॉली में सवार होकर जायजा लिया गया. 

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User