उत्तर प्रदेश में आफत बनी बारिश, अब तक 19 की मौत, IMD का 31 जिलों के लिए अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

आईएमडी ने यूपी के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और सात दिन तक बारिश का अनुमान जताया है. पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं. वहीं आम जनता और किसान काफी डरे हुए हैं.

Sep 12, 2023 - 10:41
0 42
उत्तर प्रदेश में आफत बनी बारिश, अब तक 19 की मौत, IMD का 31 जिलों के लिए अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है. चार मौतें हरदोई में, तीन बाराबंकी में, प्रतापगढ़ और कन्नौज में दो-दो और अमेठी, देवरिया, जालौन, कानपुर, उन्नाव, संभल, रामपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

आईएमडी ने यूपी के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और सात दिन तक बारिश का अनुमान जताया है. पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं. वहीं आम जनता और किसान काफी डरे हुए हैं.लेकिन राज्य के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है सभी बांध फिलहाल सुरक्षित हैं.

लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूल और कॉलज बंद करने का आदेश जारी किया गया है. वहीं बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीएम योगी ने अलर्ट वाले जिलों के अधिकारियों को समय से जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया है. 14 सितंबर तक भारी बरसात का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

यूपी में बारिश की स्थिति से अवगत कराते हुए राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने कहा कि राज्य में कहीं भी चिंता की स्थिति नहीं है. पिछले चौबीस घंटे में उत्तर प्रदेश में 31.8 मिमी.औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य बारिश से 6.4 मिमी और  497 प्रतिशत है.

 

प्रदेश में 1 जून, 2023 से अब तक 577.4 मिमी. औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य बारिश से 665.2 मिमी. और 87 प्रतिशत है. राहत आयुक्त ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 25 जनपदों में 30 मिमी और उससे अधिक वर्षा दर्ज की गई  है. हालांकि कोई भी नदी खतरे के जलस्तर से ऊपर नहीं बह रही है. 10 जनपदों के 168 गांव बाढ़ से प्रभावित है.

बारिश से प्रभावित जिलों में सर्च और रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ औरwe पीएसी की कुल 4 टीमें काम कर रही हैं. लोगों को राहत देने के लिए अब तक कुल 69674 ड्राई राशन किट, 448670 लंच पैकेट और 3150 डिगनिटी किट भी बांटे गए हैं. 

राज्य मे अब तक 1101 बाढ़ शरणालय, 869 पशु शिविर, जिसमे चारे आदि की व्यवस्था और 2869291 पशु टीकाकरण, 1504 -बाढ़ चौकियां, 2513-मेडिकल टीम गठित की गई हैं. इसके अलावा 3421 नावों को भी बचाव राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 2775 गौशालाओं के 4,61,778 जानवरों और अन्य जानवरों  के लिए भी चारे की व्यवस्था की गई है. सभी संवेदनशील जिलों में कुल 5014 जगहों पर राहत चौपाल का आयोजन किया जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 2
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User