Rain Alert: 3 दिन फिर आंधी-बारिश, ओले गिरेंगे, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक बरसात
. खुशखबरी की बात ये है कि बारिश का नया दौर फिर से आने वाला है. दिल्ली, हरियाणा, और चंडीगढ़ में 1 से 5 जून केबीच बारिश होने का अलर्ट है. दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश कई इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ देखी जा सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
दिल्ली एनसीआर के मौसम में पिछले तीन दिनों में बड़ा बदलाव सामने आया है. उत्तर प्रदेश,दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक आंधी, बारिश, तूफान ने पारे को 10 डिग्री तक नीचे ला दिया है.
साथ ही लू के थपेड़ों से झुलस रहे लोगों को राहत दी है. खुशखबरी की बात ये है कि बारिश का नया दौर फिर से आने वाला है. दिल्ली, हरियाणा, और चंडीगढ़ में 1 से 5 जून केबीच बारिश होने का अलर्ट है.
दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश कई इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ देखी जा सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
दिल्ली में 5 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. दिल्ली में एक्यूआई 100 के नीचे आ गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू-कश्मीर में भी जगह-जगह बारिश और आंधी आने की चेतावनी है.
मौसम विभाग का अनुमान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 से 5 जून के बीच बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 जून को बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 जून के दौरान बरसात हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश, वेस्ट यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर से लेकर बागपत, मुजफ्फरनगर तक पिछले आंधी तूफान का कहर देखने को मिला है. हालांकि इससे तापमान 45-46 डिग्री से नीचे रहकर 37-38 पर आ गया है. हवा भी काफी साफ हो गई है.