जानिए जहां PM मोदी ने खाई थी 'झालमुरी', वहां से CM सुवेंदु अधिकारी ने कितने बनाए मंत्री?

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस जंगलमहल इलाके का दौरा कर स्थानीय जनता से सीधा जुड़ाव बनाया था और ‘झालमुरी’ का स्वाद चखा था, वहां बीजेपी ने 40 में से 38 सीटें जीतकर पूरा भूगोल बदल दिया है. इस बंपर वफादारी का इनाम देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने अपने कैबिनेट विस्तार में जंगलमहल के 4 जिलों से कुल 6 कद्दावर मंत्रियों को टीम में शामिल किया है.

Jun 02, 2026 - 11:20
0 4
जानिए जहां PM मोदी ने खाई थी 'झालमुरी', वहां से CM सुवेंदु अधिकारी ने कितने बनाए मंत्री?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक नतीजों के बाद राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो चुका है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में गठित हुई नई सरकार के पहले बड़े कैबिनेट विस्तार में जंगलमहल क्षेत्र का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है. 

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस जंगलमहल इलाके का दौरा कर स्थानीय जनता से सीधा जुड़ाव बनाया था और ‘झालमुरी’ का स्वाद चखा था, वहां बीजेपी ने 40 में से 38 सीटें जीतकर पूरा भूगोल बदल दिया है. इस बंपर वफादारी का इनाम देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने अपने कैबिनेट विस्तार में जंगलमहल के 4 जिलों से कुल 6 कद्दावर मंत्रियों को टीम में शामिल किया है.

 प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों और उनके ‘झालमुरी’ वाले जुड़ाव ने स्थानीय लोगों के दिलों को ऐसा छुआ कि एकमात्र पश्चिम मेदिनीपुर जिले में टीएमसी को सिर्फ दो सीटें मिलीं, बाकी 38 सीटों पर बीजेपी के विधायक चुनकर आए. यही वजह है कि सुवेंदु अधिकारी की नई कैबिनेट में इस इलाके को सिर-आंखों पर बिठाया गया है. जंगलमहल से इस बार 2 पूर्ण मंत्री, 1 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 3 राज्यमंत्रियों के साथ कुल 6 मंत्रियों की फौज खड़ी कर दी गई है.

पश्चिम मेदिनीपुर जिले की बात करें तो यहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और खड़गपुर सदर के विधायक दिलीप घोष को बेहद भारी-भरकम विभागों का जिम्मा सौंपा गया है. मीडिया सोर्स के अनुसार, सुवेंदु कैबिनेट में दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि विपणन और पशुपालन विभाग का पूर्ण मंत्री बनाया गया है. 

जंगलमहल के इस पूरे बेल्ट में ग्रामीण आबादी सबसे ज्यादा है और ऐसे में दिलीप घोष को इन विभागों की जिम्मेदारी मिलना यह साफ करता है कि नई सरकार इस इलाके का पूरा कायाकल्प करने के मूड में है. दिलीप घोष के अनुभव के दम पर अब जंगलमहल के गांवों तक सीधे विकास योजनाओं को पहुंचाने का रोडमैप तैयार किया चुका है.

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User