दुखद हादसा - दिल्ली में बड़ा हादसा, जोरदार धमाके के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोग मलबे से निकाले

प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि एक जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हुआ, जिसके तत्काल बाद एक बिल्डिंग ढह गई। विस्फोट के स्पष्ट कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सिलिंडर ब्लास्ट के बाद बिल्डिंग गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचते ही अग्निशमन विभाग की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल भी सहायता के लिए पहुंच गए हैं।

Jun 02, 2026 - 11:00
0 5
दुखद हादसा - दिल्ली में बड़ा हादसा, जोरदार धमाके के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोग मलबे से निकाले

दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक जोरदार धमाके के बाद बिल्डिंग गिर गई। मलबे में कई लोग दब गए। जिनमें से तीन लोगों बाहर निकाल लिया गया है। एक व्यक्ति मलबे में दबा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिलिंडर ब्लास्ट के बाद इमारत गिरी है। दमकल विभाग की पांच गाड़ी मौके पर भेजी गई हैं। 


दमकल विभाग के मुताबिक, तड़के 9 बजकर 37 मिनट पर एक संदिग्ध विस्फोट और उसके बाद मकान ढहने की सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू किया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार,  प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि एक जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हुआ, जिसके तत्काल बाद एक बिल्डिंग ढह गई। विस्फोट के स्पष्ट कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सिलिंडर ब्लास्ट के बाद बिल्डिंग गिरने की आशंका जताई जा रही है। 


घटनास्थल पर पहुंचते ही अग्निशमन विभाग की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल भी सहायता के लिए पहुंच गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User