प्रसपा का सपा में विलय-चाचा भतीजे का मेल,अखिलेश व शिवपाल ने संयुक्त रूप से की घोषणा

प्रसपा के सपा में विलय होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। लखनऊ में कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए। अपनी पार्टी के विलय के बाद शिवपाल यादव ने एक तस्वीर को पोस्ट किया है।

Dec 08, 2022 - 15:57
0 92
प्रसपा का सपा में विलय-चाचा भतीजे का मेल,अखिलेश व शिवपाल ने संयुक्त रूप से की घोषणा

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को मिले अपार जनसमर्थन के बाद समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की।

शिवपाल ने कहा कि अब भी नेताजी का जलवा कायम है और कायम रहेगा। मैनपुरी जीत पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जितने भी मंत्री प्रचार करने आए। उन्होंने पहले अधिकारियों से वोट मांगे। सपाइयों पर मुकदमे दर्ज कराए, उत्पीड़न किया। इसके बाद भी जनता ने नेता जी के नाम पर और उनके कराए गए कामों पर वोट करके हमें जीत दिलाई।

शिवपाल ने ट्वीट कर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद,स्नेह और अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डंपल यादव जी को दिए गए आशीवार्द के सहृदय धन्यवाद।

बता दे विधानसभा चुनाव के बाद जहां शिवपाल यादव और अखिलेश के रास्ते अलग दिखाई दे रहे थे। लेकिन नेताजी के निधन बाद मैनपुरी उपचुनाव में चाचा-भतीजे साथ नजर आए।  शिवपाल यादव ने इसके बाद बहू डिंपल यादव के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया।  जसवंत नगर में हुए जनसभा में अखिलेश यादव ने पैर छूकर चाचा का आशीर्वाद भी लिया।  इसके बाद दोनों पुराने गिले शिकवे भुलाकर विरोधियों पर निशाना साधते नजर आए।  बता दें, 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था।  लेकिन इसके बाद उनके और अखिलेश यादव के बीच दूरियां बढ़ती दिखाई दीं। 

प्रसपा के सपा में विलय होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। लखनऊ में कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए। अपनी पार्टी के विलय के बाद शिवपाल यादव ने एक तस्वीर को पोस्ट किया है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई संदेश नहीं लिखा लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे एक बड़ा कदम बता रहे हैं।  

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 4
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User