पुलिस ने ग्राहक बन कर शातिर चोर से बरामद की 600 साल पुरानी बेशकीमती भगवान विष्णु की मूर्ति

पुलिस को पलानीचामी के पास भगवान विष्णु की कीमती मूर्ति होने की जानकारी मिली थी. फिर बिचौलिए की मदद से पुलिस टीम ने पलानीचामी से मूर्ति खरीदने की इच्छा जताई. पलानीचामी ने मूर्ति के लिए 33 करोड़ रुपए की मांग की. बाद में सौदा 15 करोड़ रुपए देने पर तय हुआ.

Nov 10, 2022 - 10:51
0 38
पुलिस ने ग्राहक बन कर शातिर चोर से बरामद की 600 साल पुरानी बेशकीमती भगवान विष्णु की मूर्ति

कर्नाटक के ईरोड में व्यक्ति के घर से 600 साल पुरानी बेशकीमती भगवान विष्णु की कीमती मूर्ति बरामद की गई है. आरोपी शातिर इस मूर्ति का सौदा करने जा रहा था. मगर, उसे नहीं पता था कि मूर्ति खरीदने वाले पुलिस के ही लोग हैं. उसने मूर्ति के लिए 33 करोड़ रुपए की मांग की थी. बाद में सौदा 15 करोड़ रुपए में तय किया था. 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी केअनुसार, कर्नाटक में आर एस पलानी चामी नाम का व्यक्ति ईरोड में रहता है. पुलिस को पलानीचामी के पास भगवान विष्णु की कीमती मूर्ति होने की जानकारी मिली थी. फिर बिचौलिए की मदद से पुलिस टीम ने पलानीचामी से मूर्ति खरीदने की इच्छा जताई. पलानीचामी ने मूर्ति के लिए 33 करोड़ रुपए की मांग की. बाद में सौदा 15 करोड़ रुपए देने पर तय हुआ. 

बीती सात नबंवर को पुलिसकर्मी भेष बदलकर पनालीचामी के पास पहुंचे. उसने टीम के सामने मूर्ति रखी. 22 किलो 800 ग्राम वजनी, 58 सेमी ऊंची और 31 सेमी चौड़ी मूर्ति को उसने अपने घर के अंदर सभी की नजरों से छुपा कर रखा हुआ था.जैसे ही मूर्ति टीम के सामने लाई गई. तुरंत ही टीम ने पलानीसामी को हिरासत में ले लिया और मूर्ति बरामद कर ली. 

कर्नाटक के मूर्ति विंग यूनिट के एडीएसपी बालमुरुगन ने कहा, ''पलानीचामी मूर्ति को बेचने की कोशिश कर रहा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हम पता लगाने की कोशिश कर रह हैं कि ये मूर्ति किसकी है.''

पुलिस की जांच में सामने आया कि मूर्ति को कर्नाटक के मांड्या स्थित मंदिर के पुजारी के जरिए बेचा गया था. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि क्या ये मूर्ति उसी मंदिर से चुराकर बेची गई है या नहीं. अब मूर्ति को राज्य सरकार के पास भेजा जा रहा है. फिलहाल पलानीचामी हिरासत में है. आरोपी पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User