'PDA का मतलब, पीट देगा अहीर-पीट देगा अल्पसंख्यक', ओपी राजभर का सपा पर तीखा हमला
प्रभारी मंत्री ने सपा नेताओं के पेपर लीक के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज सपा के नेता दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक पेपर लीक की बात कर रहे हैं। जबकि, उनकी सरकार के समय परीक्षाओं में नकल का बोल-बाला था। उस दौर में प्रश्नपत्र खरीदकर खेतों में बैठकर परीक्षा लिखने और पेपर लेकर घर चले जाने तक की बातें सामने आती थीं।
अंबेडकरनगर में गोविंद साहब में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के पीडीए समीकरण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के राजनीतिक नारे पर तंज कसते हुए कहा कि पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक। सपा जिस पीडीए की बात कर रही है, उसमें परिवारवाद हावी है।
प्रभारी मंत्री ने सपा नेताओं के पेपर लीक के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज सपा के नेता दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक पेपर लीक की बात कर रहे हैं। जबकि, उनकी सरकार के समय परीक्षाओं में नकल का बोल-बाला था। उस दौर में प्रश्नपत्र खरीदकर खेतों में बैठकर परीक्षा लिखने और पेपर लेकर घर चले जाने तक की बातें सामने आती थीं।
ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान पार्टी के नेता गांव-गांव घूमकर नौकरियां बेचने का काम करते थे। आज वही लोग भर्ती प्रक्रिया और पेपर लीक को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वर्तमान में सरकार की भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए दावा किया कि बिना रिश्वत लिए करीब 09 लाख सरकारी नौकरियां देने का काम किया गया है।
राजभर ने सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के पांच साल में प्रदेश में करीब एक हजार दंगे हुए, जबकि योगी सरकार के 09 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। सपा सरकार में असलहे लहराने वाले अपराधियों पर अब कार्रवाई हुई है। कई अपराधी जेल में हैं। बाकी अपराधी या तो ऊपर चले गए हैं या फिर नीचे।
प्रभारी मंत्री ने सपा को परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि वह पिछड़ों के अधिकार की बात तो करती हैं, लेकिन सपा पिछड़ों का हक प्रभावित करती रही है। भाजपा सरकार में विकास के साथ रोजगार और कानून व्यवस्था पर भी काम हुआ है।
यही नहीं राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोविंद साहब पहुंचने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा कि अब तक कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आया था। योगी आदित्यनाथ के आगमन से गोविंद साहब के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)