आगरा में PDA सम्मेलन: सपा 2027 यूपी चुनाव में Gen-Z को लुभाएगी, सस्ती पढ़ाई और रोजगार का वादा
दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार रात आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पार्टी जेन-जी का सम्मान करेगी। उनके लिए रोजगार और सस्ती पढ़ाई की व्यवस्था कर उन्हें राष्ट्र के विकास की ओर उन्मुख किया जाएगा, जिससे भारत महान देश बन सके। देश आज खोखला हो गया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को प्रदर्शन कर जेन-जी ने केंद्र सरकार को झुकने पर बाध्य कर दिया था। तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में भी इसका असर देखने को मिला। वर्ष 2027 में उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा ने जेन-जी को पार्टी से जोड़ने की रणनीति तैयार की है।
दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार रात आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पार्टी जेन-जी का सम्मान करेगी। उनके लिए रोजगार और सस्ती पढ़ाई की व्यवस्था कर उन्हें राष्ट्र के विकास की ओर उन्मुख किया जाएगा, जिससे भारत महान देश बन सके। देश आज खोखला हो गया है।
प्रदेश अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के जीवनी मंडी स्थित कार्यालय पर मंगलवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे। विधानसभा में सपा विधायकों द्वारा 'चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा चंदे की पर्ची मांगे जाने पर श्याम लाल पाल ने कहा कि किसी के घर डकैती डालने पर पुलिस क्या प्रमाण मांगती है?
चंदा देने वालों को ही हिसाब मांगने का हक है? भगवान श्रीराम जान गए हैं कि यह लोग नफरत करने और झूठ बोलने वाले हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध जनता पर कृपा की है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में पर्ची का हिसाब देगी।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय प्रवास पर आगरा आए, पीडीए सम्मेलन करेंगे
विधानसभा में हंगामे पर उन्होंने कहा कि तीन से चार दिन का कौन-सा सत्र होता है? मंगलवार का दिन संवेदना में चला गया। बुधवार को बेरोजगारी, पेपर लीक, नौजवानों की समस्याओं, किसानों की खाद में डकैती के मुद्दे को उठाया जाएगा। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्च और मुकदमे दर्ज करने को उन्होंने लोकत्रंत के विरुद्ध बताया।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक भूमि समाप्त हो चुकी है। हां, भूमि खरीदने और बेचने का काम उन्होंने बहुत किया है। 2027 के चुनाव में दोनों उपमुख्यमंत्री साफ हो जाएंगे।
आगरा में सपा की जमीन मजबूत नहीं होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह ताजमहल का शहर है, जिसका एतिहासिक महत्व है। 2027 में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना को यहां लोग उमड़ रहे हैं। 2027 में पीडीए की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।
What's Your Reaction?
Like
10
Dislike
0
Love
7
Funny
6
Wow
8
Sad
3
Angry
2
Comments (0)