बदल जायेगा बैंको के खुलने का समय, मिलेगी कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा, यहाँ जानिए नया समय पूरी जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बैंक उपभोक्ताओं को बैंक से सम्बंधित काम के लिए अधिक से अधिक समय मिल सके इसलिए 18 अप्रैल 2022 से बैंक सुबह 9 बजे से खुलेंगे। बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा शीघ्र शुरू होने जा रही है। ग्राहकों को जल्द ही यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है।

Apr 18, 2022 - 03:00
0 199
बदल जायेगा बैंको के खुलने का समय, मिलेगी कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा, यहाँ जानिए नया समय पूरी जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक लोगों को नई सुविधा देने जा रहा है और इसके लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में बैंकों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन 18 अप्रैल यानी आज सोमवार से लागू हो सकता है। इसके बाद से बैंक नए समय पर खुलेंगे और बंद होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बैंक उपभोक्ताओं को बैंक से सम्बंधित काम के लिए अधिक से अधिक समय मिल सके इसलिए 18 अप्रैल 2022 से बैंक सुबह 9 बजे से खुलेंगे। बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार, कोविड महामारी में बैंकों के दिन में खुलने का समय घटा दिया गया था, जिसे अब फिर से सामान्य किया जा रहा है। अब सुबह 9 बजे से बैंक खुलेंगे। यह नई सुविधा 18 अप्रैल 2022 से लागू होगी। वहीं बैंक अपने पूर्व समय के अनुसार बंद होंगे। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके चलते अब दिन में ज्यादा समय तक लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। दो सालों से कोरोना के कारण बैंकों के समय को घटा दिया गया था, ताकि लोगों की एक ही दिन में ज्यादा भीड़ नहीं हो। हालांकि, कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर समय पहले के अनुसार कर दिया था, जिसे अब बदल दिया गया है। 

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा शीघ्र शुरू होने जा रही है। ग्राहकों को जल्द ही यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है। आरबीआई कार्डलेस यानी बिना कार्ड के इस्तेमाल वाले ट्रांजकैशन को बढ़ाने के लिए ऐसा करने जा रहा है। ऐसा करने के लिए यूपीआई के जरिए सभी बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User