बुआ के प्यार में पागल था भतीजा, चाचा ने की निर्मम हत्या, जानिए पूरी घटना

पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों हत्यारोपी मोहित और राहुल इसी थाने के मढ़पाई गांव के रहने वाले हैं. जिन पर अपने 20 साल के रामकुमार की हत्या का आरोप है. जानकारी के मुताबिक मृतक का हत्यारोपी की बहन से प्रेम संबंध था. क्योंकि आरोपी मृतक का रिश्ते में चाचा लगता है. वहीं, इस अवैध संबंध को लेकर दोनों हत्यारोपियों को कड़ा एतराज था.

Aug 24, 2022 - 09:01
Updated: 4 years ago
0 537
बुआ के प्यार में पागल था भतीजा, चाचा ने की निर्मम हत्या, जानिए पूरी घटना
बुआ के प्यार में पागल था भतीजा, चाचा ने की निर्मम हत्या, जानिए पूरी घटना-NewsAsr

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को गन्ने के खेत में 20 वर्षीय युवक का शव मिला था. शव पर धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या की गई थी. पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. हत्या के आरोप में पुलिस में मृतक के रिश्ते में लगने वाले दो चाचा को गिरफ्तार किया है. दरअसल, मृतक भतीजे की अपनी बुआ से इश्क लड़ाने को लेकर बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था.

आपको बता दें कि हरदोई की बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने इस मामले का सफल अनावरण किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों हत्यारोपी मोहित और राहुल इसी थाने के मढ़पाई गांव के रहने वाले हैं. जिन पर अपने 20 साल के रामकुमार की हत्या का आरोप है. जानकारी के मुताबिक मृतक का हत्यारोपी की बहन से प्रेम संबंध था. क्योंकि आरोपी मृतक का रिश्ते में चाचा लगता है. वहीं, इस अवैध संबंध को लेकर दोनों हत्यारोपियों को कड़ा एतराज था. 

बुआ के प्यार में पागल था भतीजा, चाचा ने की निर्मम हत्या, जानिए पूरी घटना-Newsasr

इस मामले में पुलिस अधीक्षक हरदोई राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों ने रामकुमार को कई बार मना भी किया, बावजूद इसके वह नहीं माना. जानकारी के मुताबिक घटना के पांच दिन पहले दोनों चाचाओं ने रामकुमार को बुआ से मिलते दोबारा देखा था, जिसके बाद दोनों ने उसे मारने की योजना बनाई.

एसपी ने बताया जब राजकुमार अपने खेत पर पहुंचा, तो उसे अकेला देख दोनों हत्यारोपियों ने उसपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया. जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. दोनों हत्यारोपी चाचाओं को जेल भेज दिया गया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 2
Love Love 3
Funny Funny 3
Wow Wow 4
Sad Sad 5
Angry Angry 10
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User