मां ने मजाक में कहा- खाना नहीं दूंगी, बेटे ने CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत, पुलिस देख सकते में महिला

शिवपुरी जिले में एक मां को अपने नाबालिग बेटे से मजाक करना महंगा पड़ गया। महिला ने बेटे को मजाक में खाना ना देने की बात कही तो बच्चे ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी, जब पुलिस घर पहुंची तो मां को पूरा मामला समझ आया।

Feb 03, 2023 - 18:58
0 83
मां ने मजाक में कहा- खाना नहीं दूंगी, बेटे ने CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत, पुलिस देख सकते में महिला

मध्य प्रदेश के एक जिले से बेटे द्वारा माँ की शिकायत करने का हैरत भरा मामला सामने आया। बताया जा रहा है शिवपुरी जिले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का अनूठा मामला सामने आया है। यहां अमोलपठा पुलिस चौकी के सोन्हर गांव में एक 14 वर्षीय किशोर ने अपनी मां की शिकायत 181 सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। किशोर द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की वजह भी हैरान कर देने वाली है। किशोर ने बताया कि मेरी मां मुझे खाना नहीं दे रही. सीएम हेल्पलाइन निराकरण के लिए जब पुलिस घर पहुंची, तब इस शिकायत का खुलासा हुआ। पुलिस ने मां और नाबालिग बेटे को समझाइश देकर शिकायत का निराकरण कराया है।
जानकारी के अनुसार सोन्हर गांव में रहने वाले 14 वर्षीय बेटे ने सीएम हेल्प लाइन 181 पर फोन करके कहा कि मेरी मां मुझे खाना नहीं देती है। नाबालिक के पिता की मृत्यु हो चुकी है, इसलिए मुझे वह भूखा रखना चाहती है। जब पुलिस घर पहुंची तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। पुलिस को देखकर महिला घबरा गई, उसके बाद जब पुलिस ने मां के सामने इस पूरी घटना को बताया, तब खुलासा हुआ।
वहीं, अमोलपठा चौकी प्रभारी एएसआई हरीश सोलंकी ने अपने आने की वजह बताई और पूछा कि आप अपने बेटे को खाना क्यों नहीं देती हो। बेटे की शिकायत से अनजान मां पुलिस के सवाल से घबरा गई। तब मां ने पुलिस को बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ है, मैं बस घर का काम बंटाने के लिए कहती हूं। क्योंकि पिता की मृत्यु के बाद उनके लिए कोई सहारा नहीं है, इसलिए मजाक मजाक में हुआ ऐसा बोलती रहती है। इस बात से नाराज होकर उसने शिकायत कर दी है। 
वहीं, जांच कराने गये एएसआई हरीश सोलंकी ने बताया है कि नाबालिक बच्चे ने ही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी उसकी मां उसे खाना नहीं देती है, उसकी जांच के लिए वह घर पर आए हुए थे। मां और बेटी को समझा कर उसका निराकरण करा दिया है। ऐसा कोई गंभीर मामला नहीं है। मां ने बताया कि वह मजाक में कभी कभार अपने बेटे को बोल देती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 5
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User