फिर चलेगा MCD का बुलडोज़र, शाहीनबाग में आज से, ओखला और जामिया में 5 से 9 मई तक

MCD शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला व अन्य इलाकों में पांच से 9 मई तक अभियान चलाएगा। उधर, ईद के बाद से उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी अपने इलाके में अभियान चला रहे हैं। जबकि उत्तरी दिल्ली निगम ने नरेला, रोहिणी, केशवपुरम और पहाड़गंज समेत सभी छह जोन में अभियान चलाया।

May 05, 2022 - 03:20
0 43
फिर चलेगा MCD का बुलडोज़र, शाहीनबाग में आज से, ओखला और जामिया में 5 से 9 मई तक

MCD शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला व अन्य इलाकों में पांच से 9 मई तक अभियान चलाएगा। उधर, ईद के बाद से उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी अपने इलाके में अभियान चला रहे हैं। जबकि उत्तरी दिल्ली निगम ने नरेला, रोहिणी, केशवपुरम और पहाड़गंज समेत सभी छह जोन में अभियान चलाया। 

शाहीन बाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला समेत दूसरे इलाकों से अतिक्रमण हटाने का दस दिवसीय अभियान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम एक बार फिर से शुरू करने जा रहा है। इस दौरान अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। वहीं, ईद के बाद उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी अपने इलाके में अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को दक्षिणी निगम ने तुगलकाबाद के करणी सिंह शूटिंग रेंज इलाके में अभियान चलाया। जबकि उत्तरी दिल्ली निगम ने नरेला, रोहिणी, केशवपुरम और पहाड़गंज समेत सभी छह जोन में अभियान चलाया। 

राजधानी के करीब 35 नामचीन शख्सियतों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ दिल्ली सरकार और नगर निगमों को पत्र लिखकर तुरंत इस पर रोक लगाने की मांग की है। इनमें अर्थशास्त्री जयंती घोष, अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ की सदस्य मालिनी भट्टाचार्य, मरियम धवले, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ की सदस्य कविता कृष्णन शामिल हैं।

जामिया नगर में आज बृहस्पतिवार को, छह मई को ओखला और 9 मई को शाहीन बाग और जसोला में अभियान चलेगा। यहां लोगों को इशारा मिल गया है कि अतिक्रमण करने वाले लोग अपना सामान समेट लें, वरना सामान जब्त कर लिया जाएगा। दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि ईद के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चरण शुरू हो गया है।

इस संबंध में दक्षिण और दक्षिण पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर फोर्स मांगी गई थी। बुधवार को करणी शूटिंग रेंज इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ सामान्य रूप से अभियान चलाया गया। सड़कों पर फैले अतिक्रमण को बुलडोजर के जरिये साफ कर दिया गया। दक्षिणी निगम ने पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User