Marco Rubio Invitation to PM Modi : डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को वाइट हाउस बुलाया, मार्को रुबियो ने खुद दिया न्योता

इस पूरी मुलाकात की सबसे खास प्वाइंट सीधे वाशिंगटन से आया मैसेज था. विदेश मंत्री रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में ‘व्हाइट हाउस’ आने का विशेष निमंत्रण सौंपा.

May 23, 2026 - 21:07
0 3
Marco Rubio Invitation to PM Modi : डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को वाइट हाउस बुलाया, मार्को रुबियो ने खुद दिया न्योता

वर्ल्ड जियोपॉलिटिक्स और कूटनीति के लिहाज से शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा के तहत नई दिल्ली पहुंचे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात की. 

इस अहम बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक सहयोग, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. लेकिन, इस पूरी मुलाकात की सबसे खास प्वाइंट सीधे वाशिंगटन से आया मैसेज था. विदेश मंत्री रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में ‘व्हाइट हाउस’ आने का विशेष निमंत्रण सौंपा.

इस खास और रणनीतिक मुलाकात के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. 

पीएम मोदी ने लिखा, 

‘अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत कर मुझे हार्दिक खुशी हुई. हमने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक कल्याण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.’

रूबियो के इस हाई-प्रोफाइल दौरे में नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे. राजदूत गोर ने सोशल मीडिया के जरिए इस बैठक को मील का पत्थर बताया. 

उन्होंने ट्रंप द्वारा भेजे गए व्हाइट हाउस के निमंत्रण की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों देशों ने सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण आधुनिक तकनीकों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर बेहद सार्थक चर्चा की है. 

गोर ने जोर देकर कहा कि भारत, अमेरिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार है और यह साझेदारी एक स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र की सोच को मजबूती से आगे बढ़ाती है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User