महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज़्म – 2025 का भव्य आयोजन, पत्रकार हुये सम्मानित

राजधानी लखनऊ में “महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज़्म – 2025” का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यह समारोह पत्रकारिता के उन पुरोधाओं को समर्पित था, जिन्होंने सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकारों को अपनी लेखनी और कैमरे के माध्यम से सदैव सर्वोपरि रखा।

Sep 14, 2025 - 22:35
Updated: 11 months ago
0 47
महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज़्म – 2025 का भव्य आयोजन, पत्रकार हुये सम्मानित

लखनऊ में हुआ “महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज़्म – 2025” का भव्य आयोजन

लखनऊ, 13 सितम्बर 2025।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सम्मानित करने की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजधानी लखनऊ में “महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज़्म – 2025” का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यह समारोह पत्रकारिता के उन पुरोधाओं को समर्पित था, जिन्होंने सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकारों को अपनी लेखनी और कैमरे के माध्यम से सदैव सर्वोपरि रखा।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वेद मंत्रों की पावन ध्वनि के बीच हुआ। देश की प्रमुख पत्रकारिता हस्तियों, शिक्षाविदों और सामाजिक क्षेत्र की जानी-मानी विभूतियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारों की सूची:
शिवेंद्र श्रीवास्तव
पंकज झा
मनमोहन राय
मानस श्रीवास्तव
मनीष श्रीवास्तव
सिद्धार्थ कलहंस
राज बी. सिंह
अजीत खरे
चंद्रभान यादव
गौरव सिंह सेंगर
वर्नित गुप्ता
अविनाश सिंह

इन पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के लिए “महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में कुलपति, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने प्रो. डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा –
“पत्रकारिता केवल खबरें लिखने या दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह समाज की आत्मा की आवाज़ है। लोकतंत्र को जीवंत रखने में मीडिया की भूमिका सर्वोपरि है। आज हम जिन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर रहे हैं, वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्तंभ हैं।”


पुरस्कार वितरण के बाद आयोजित विशेष परिचर्चा में पत्रकारों ने मीडिया की बदलती चुनौतियों, डिजिटल युग की पत्रकारिता, और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल पत्रकारिता की गरिमा को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि युवा पत्रकारों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत भी बना।
युनिवर्सिटी की ओर से इस कार्यक्रम में निदेशक कार्पोरेट अफेयर्स - रतीश गुप्ता और जनसंपर्क अधिकारी शिवम् यादव मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 27
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 6
Wow Wow 12
Sad Sad 2
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User