Hapur Lathi Charge: वकीलों का आंदोलन लंबा खिंचेगा! हापुड़ लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ता सड़क पर उतरे

वकीलों ने हापुड़ के डीएम, एसपी और सीओ को हटाए जाने की मांग की है. साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजे देने की मांग की है. हरदोई में वकीलों ने काम का बहिष्कार किया. वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट का कामकाज ठप रहा. अदालत में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी. 

Sep 13, 2023 - 22:21
0 47
Hapur Lathi Charge: वकीलों का आंदोलन लंबा खिंचेगा! हापुड़ लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ता सड़क पर उतरे

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलन पर उतारू हैं. प्रदेश के हरदोई, हापुड़, लखनऊ, बुलंदशहर समेत अन्य जिलों में वकील आंदोलनरत हैं. वकीलों में इस घटना को लेकर रोष दिखाई दे रहा है. बार काउंसिल ऑफ यूपी ने 13-14 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया था. 

हरदोई में बार एसोसिएशन के महामंत्री आदर्श पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद वकीलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौंपा. 

इसमें वकीलों ने हापुड़ के डीएम, एसपी और सीओ को हटाए जाने की मांग की है. साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजे देने की मांग की है. हरदोई में वकीलों ने काम का बहिष्कार किया. वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट का कामकाज ठप रहा. अदालत में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी. 

राजधानी लखनऊ में भी वकीलों ने हापुड़ की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया. हापुड़ मे लाठीचार्ज के बाद डीएम और एसपी को न हटाए जाने से नाराज वकील सड़क पर उतरे. वकीलों ने जिला कचहरी के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. 

वकीलों का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. डीएम और एसपी को भी अभी तक नहीं हटाया गया है. अपनी मांगे न माने जाने पर वकीलों ने विधानसभा भवन के घेराव की चेतावनी दी है.

बुलंदशहर में भी हापुड़ अधिवक्ता प्रकरण पर वकीलों का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. लाठीचार्ज की घटना ने नाराज वकील चौराहे पर इकट्ठा और हुए और जमकर नारेबाजी की. इस प्रदर्शन में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया. वकीलों ने हापुड़ के डीएम और एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग की है. 

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 3
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User