जानिए कौन कौन से लखनऊ के सिनेमाहॉलों में 15 अगस्त को देख सकेंगे फ्री में फिल्म

15 अगस्त को आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके लखनऊ के मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉलों में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी। शहर के डीएम सूर्यपाल गंगवार इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया जिसके तहत लखनऊ के 12 थिएटरों में फ्री में फिल्में देखने को मिलेगा।

Aug 13, 2022 - 13:20
0 168
जानिए कौन कौन से लखनऊ के सिनेमाहॉलों में 15 अगस्त को देख सकेंगे फ्री में फिल्म

यह साल २०२२ भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में देश के लगभग सभी ऐतिहासिक स्थल रात में तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहे हैं।  उत्तर प्रदेश में भी पूरे उल्लास के आजादी का अमृतमहोत्सव के साथ मनाया जा रहा है।  राजधानी लखनऊ में भी पूरे जोश का साथ आजादी का जश्न मानाने की तैयारी है।  इसी कड़ी में योगी सरकार राजधानी लखनऊ के लोगों को एक नया तोहफा दिया है।   15 अगस्त को आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके लखनऊ के मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉलों में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी। शहर के डीएम सूर्यपाल गंगवार इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया जिसके तहत लखनऊ के 12 थिएटरों में फ्री में फिल्में देखने को मिलेगा।  

लखनऊ के 12 मल्टीप्लेक्स में इन फिल्मों को विशेष रूप से दिखाया जाएगा। जहां 2063 दर्शक अलग-अलग समय पर फिल्म देख सकेंगे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इन मल्टीप्लेक्स के नामों की सूची और वहां के प्रबंधकों के संपर्क नंबर भी जारी कर दिए हैं. जिलाधिकारी के तरफ से बताया गया कि "राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2022 पर पिछले सालों की भांति इस साल भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्मों का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। 

मल्टीप्लेक्स में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर लोग अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। 

जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इन सिनेमाहॉलों में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी।

1. आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग 

2. आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्सटेंशन

3. आइनॉक्स काउन, फैजाबाद रोड, चिनहट 

4. आइनॉक्स उमराव, निशातगंज 

5. आइनॉक्स रिवरसाइट, गोमती नगर

6. PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर

7. PVR, सहारागंज

8. PVR फिनिक्स, आलमबाग

9. सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर

10. सिनेपोलिस, वन अवध गोमतीनगर

11. वेद मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर 

12. कृष्णा कॉर्निवाल, आलमबाग 

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User